Select Language :

Home » उत्तर प्रदेश » डॉ. हिमांशु प्रजापति बने अति पिछड़ा मोर्चा चिकित्सा विंग के जिलाध्यक्ष

डॉ. हिमांशु प्रजापति बने अति पिछड़ा मोर्चा चिकित्सा विंग के जिलाध्यक्ष

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। टाउन हॉल स्थित कार्यालय पर भारतीय अति पिछड़ा वर्ग संघर्ष मोर्चा की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई, जिसमें संगठन की चिकित्सा विंग का विस्तार किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहन प्रजापति की उपस्थिति में दर्जनों एमबीबीएस, बीएमएस और अन्य विशेषज्ञ डॉक्टरों ने मोर्चा की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान सर्वसम्मति से डॉ. हिमांशु प्रजापति (MBBS) को चिकित्सा विंग का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया।
बैठक में कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए डॉ. शाकिब अली को जिला महासचिव, डॉ. हिमानी कुमारी, डॉ. ईश्वर प्रजापति, रजत पहाडवाल, डॉ. मनोज प्रजापति और ग्लैक्सी हॉस्पिटल के एमडी डॉ. अंबार हुसैन को जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। इसके साथ ही डॉ. अनिल सैनी को जिला सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई।
कार्यकम को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहन प्रजापति ने कहा कि मोर्चा अति पिछड़ा वर्ग के चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े लोगों के अधिकारों की रक्षा के लिए सदैव तत्पर है। उन्होंने हुंकार भरते हुए कहा कि डॉक्टरों का किसी भी स्तर पर शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और मोर्चा उनके हितों की लड़ाई मजबूती से लड़ेगा। नवनियुक्त पदाधिकारियों से अपेक्षा की गई कि वे संगठन को धरातल पर मजबूत करेंगे और समाज के अंतिम व्यक्ति तक चिकित्सा सेवाओं का लाभ पहुँचाने में मदद करेंगे।
इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश वालिया, वरिष्ठ नेता हरेंद्र पाल, युवा जिलाध्यक्ष गौतम सैन, महासचिव डॉ. सचिन पाल, सुशील प्रजापति, प्रभारी सुखपाल कश्यप, इंद्रमल प्रजापति, डॉ. योगेंद्र प्रजापति और सतपाल आदि उपस्थित रहे।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 3 8 6 8 2
Total views : 393657

Follow us on