Select Language :

Home » मुजफ्फरनगर » आपदा से निपटने को मुजफ्फरनगर की पांच तहसीलों में मॉक ड्रिल

आपदा से निपटने को मुजफ्फरनगर की पांच तहसीलों में मॉक ड्रिल

 लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर।  शुक्रवार को जिले में आपदा से निपटने की तैयारियों को परखने के लिए राज्यस्तरीय मॉक एक्सरसाइज का भव्य आयोजन किया गया। भूकंप, औद्योगिक रासायनिक घटनाओं और अग्निकांड जैसी संभावित आपदाओं से सुरक्षात्मक उपायों की जांच के लिए जिले के पांच अलग-अलग स्थानों पर सुनियोजित मॉक ड्रिल कराई गई। इस महाअभ्यास में पुलिस, फायर ब्रिगेड, स्वास्थ्य, राजस्व और आपदा प्रबंधन विभागों की टीमों ने संयुक्त रूप से हिस्सा लेकर राहत एवं बचाव कार्यों का सफल अभ्यास किया। दिनभर चली इस राज्यस्तरीय मॉक एक्सरसाइज की कमान अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) अनिरुद्ध प्रताप सिंह ने संभाली।
विभिन्न तहसीलों में इन स्थानों पर हुआ अभ्यास:
  • सदर तहसील: रोहाना कलां स्थित आईपीएल इंडस्ट्रीज (IPL Industries) में औद्योगिक एवं रासायनिक आपदा का परिदृश्य तैयार किया गया, जहाँ स्टेजिंग एरिया, मेडिकल पोस्ट और राहत शिविर बनाए गए। इसके अलावा हिमालयन पब्लिक स्कूल में भूकंप की स्थिति से निपटने का अभ्यास हुआ।
  • जानसठ तहसील: डीएवी इंटर कॉलेज में आग लगने की स्थिति पर मॉक ड्रिल आयोजित की गई, जिसमें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को मेडिकल पोस्ट और राहत शिविर के रूप में निर्धारित किया गया।
  • बुढ़ाना तहसील: यहाँ भी डीएवी इंटर कॉलेज को केंद्र बनाते हुए अग्निकांड के दौरान सुरक्षित निकासी और घायलों को त्वरित चिकित्सा सुविधा देने का अभ्यास किया गया।
  • खतौली तहसील: कबूल कन्या इंटर कॉलेज में अग्निकांड से संबंधित मॉक एक्सरसाइज संपन्न हुई।
प्रशासनिक समन्वय और उद्देश्य
इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर को आपदा की सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीमों के मूवमेंट, प्रभावितों को सुरक्षित निकालने, घायलों को तत्काल मेडिकल सहायता देने और राहत शिविरों तक पहुँचाने की पूरी प्रक्रिया को परखा गया। इस अभ्यास में आपदा मित्रों ने भी सक्रिय सहयोग दिया।
एडीएम वित्त एवं राजस्व अनिरुद्ध प्रताप सिंह ने बताया कि मॉक ड्रिल का मुख्य उद्देश्य आपदा की स्थिति में विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना और त्वरित राहत कार्य सुनिश्चित करना है। इस दौरान उप जिलाधिकारी (न्यायिक) कृष्णकांत विश्वकर्मा, सीएफओ अनुराग कुमार, एआरटीओ रोमेश अग्रवाल सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 5 7 0 3 4
Total views : 417893

Follow us on