उत्तर प्रदेशशिक्षा

डीआईओएस को निरीक्षण में बंद मिली बायोमैट्रिक हाजरी मशीन

LP Live, Muzaffarnagar: मुजफ्फरनगर के जिला विद्यालय निरीक्षक ने शुक्रवार को जनपद के स्कूलो का निरीक्षण किया। इस दौरान डीएवी इंटर कॉलेज में बायोमेट्रिक मशीन बंद मिली, जिसका संचालन कराने के निर्देश दिए गए।

डीआईओएस डा. धर्मेंद्र शर्मा कई सुबह 9ः55 बजे राजकीय इण्टर कालेज कवाल का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान प्रधानाचार्य को विशेष अभियान चलाकर कक्षा 6 से 12वी तक अधिक से अधिक छात्रो का पंजीकरण बढाये जाने के प्रयास हेतु निर्देशित किया गया। वही खेल के मैदान में फुटबाल की व्यवस्था कराये जाने के निर्देश दिए। प्रधानाचार्य को बच्चों के सम्पूर्ण शारीरिक एवं मानसिक विकास हेतु समग्र शिक्षा (मा0) से क्रय किये गये खेल उपकरणों एवं पुस्तकालय हेतु उपलब्ध करायी गई। इसके बाद वह
11ः05 बजे दीन मौहम्मद राजकीय इंटर कालेज कम्हेडा में पहुंचे। वहाँ
विद्यालय मे कार्यरत अध्यापक उपस्थित पाये गये । प्रधानाचार्य को निर्देशित किया गया कि विशेष अभियान चलाकर कक्षा 6 से 12वी तक अधिक से अधिक छात्रो का पंजीकरण बढाये जाने के प्रयास किये हेतु निर्देशित किया गया। प्रधानाचार्य को बच्चों के सम्पूर्ण शारीरिक एवं मानसिक विकास हेतु समग्र शिक्षा (मा0) से क्रय किये गये खेल उपकरणों एवं पुस्तकालय हेतु उपलब्ध करायी गयी पुस्तको को सभी छात्रा-छात्राओं के प्रयोग सुनिश्चित करते हुए समय सारिणी निर्धारित की गई। इसके बाद राजकीय हाई स्कूल सम्भलहेडा का निरीक्षण हुआ। विद्यालय मे कार्यरत अध्यापक उपस्थित मिले प्रधानाचार्य को निर्देशित किया गया कि विशेष अभियान चलाकर कक्षा 9 से 10वी में अधिक से अधिक छात्रो का पंजीकरण बढाये जाने के प्रयास किये हेतु निर्देशित किया गया। इस दौरान विज्ञान किट, गणित किट प्रयोग भी सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया है। जनसठ के डीएवी इण्टर कालेज में भी प्रधानाचार्य सहित सहयोगी अध्यापक उपस्थित मिले। निरीक्षण के समय पाया गया कि विद्यालय मे अध्यापको की उपस्थिति हेतु बायोमैट्रिक मशीन क्रियाशील नही पाये जाने के कारण प्रधानाचार्य को निर्देशित किया गया कि तत्काल बायोमैट्रिक मशीन क्रियाशील करते हुए अध्यापको की आनलाईन उपस्थित से अधोहस्ताक्षरी कार्यालय को अवगत कराये। डीआईओएस के निरीक्षण से विद्यालयों में सतर्कता रही।

admin

लोकपथ लाइव वेबसाइड एक न्यूज बेवसाइट है। यहां खबरों के साथ देश के प्रतिभाशाली व्यक्तियों का परिचय भी उनकी उपलब्धियों के साथ कराना हमारी प्राथमिकता में शामिल है। हमारा मकसद आप तक सच्ची खबरें तथ्यों के साथ पहुंचाना है। लोकपथ लाइव पर अंतराष्ट्रीय, राष्ट्रीय सहित विभिन्न राज्यों के जिलों और गांव तक की ताजा खबरें पढ़ सकते हैं। - प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button