Select Language :

Home » एजुकेशन » डीआईओएस ने ली प्रधानाचार्यों की बैठक, खेलकूद सहित कई निर्देश दिए

डीआईओएस ने ली प्रधानाचार्यों की बैठक, खेलकूद सहित कई निर्देश दिए

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। डीएवी इंटर कॉलेज के सभागार में माध्यमिक स्कूलों के खेलकूद की वार्षिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता मुख्य अतिथि डीआईओएस हरकेश यादव ने की।
बैठक के दौरान डॉ. विकास कुमार ने सरकार द्वारा छात्र-छात्राओं के हित में चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं जैसे इंस्पायर अवार्ड और पंख पोर्टल सहित अन्य क्रियाकलापों की विस्तृत जानकारी दी। बैठक में खेल प्रतियोगिताओं की जिम्मेदारियां तय करते हुए डीआईओएस हरकेश यादव ने जनपद स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के आयोजन का दायित्व एसडी इंटर कॉलेज को और प्रदेश स्तरीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता की मेजबानी का जिम्मा डीएवी इंटर कॉलेज को सौंपा। इस दौरान प्रधानाचार्यों को सख्त निर्देश दिए कि शासन द्वारा विद्यालयों को दिए जा रहे सभी कार्यक्रमों को समय सीमा के भीतर पूरा किया जाए। साथ ही इन सभी महत्वपूर्ण योजनाओं व कार्यक्रमों की सूचनाएं विद्यालय के प्रार्थना स्थल पर छात्र-छात्राओं को अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराई जाएं। इस दौरान प्रधानाचार्य आशीष द्विवेदी, संजय कुमार, रविंद्र कुमार, यतेंद्र कुमार, कैप्टन प्रवीण, योगेंद्र मलिक, आदित्य कुमार सक्सेना, अजय कुमार, हरपाल सिंह, पदमाकर यादव, दिनेश कुमार, संजय कुमार, मदन पाल, राजेंद्र प्रजापति, अनुराग जैन, ज्योति बाला, सुरेंद्र कुमार, रेणु बेदी, श्रीमती मोनिका, शेखर सिंह, अतुल कुमार, रामपाल और जिला क्रीड़ा सचिव सत्यकाम तोमर शामिल रहे। इसके साथ ही शारीरिक शिक्षकों में डॉ. राहुल कुशवाहा, डॉ. रवि कुमार, बबीता राणा, प्रियंका शर्मा, प्रिया रंजन सोनी, शालू राणा, सिल्की तोमर, पूजा, प्रदीप लाल, आकाश, पूनम रानी, सुधीर कुमार, पवन, शुभम पाल, वीरेंद्र कुमार, दिनेश कुमार, नीरज कुमार, मुकेश कुमार, विनुज कुमार, विनीत कुमार और वरुण मलिक ने भी बैठक में सक्रिय रूप से प्रतिभाग किया।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 3 1 4 6 7
Total views : 381369

Follow us on