
डीएमआरसी ने पुराने एनालॉग सीसीटीवी कैमरों की जगह शुरु की एआई-संचालित आईपी-बेस्ड (आईपी-आधारित) सिस्टम की प्रक्रिया
लोकपथ लाइव, नई दिल्ली: डीएमआरसी ने अपने पूरे नेटवर्क में मौजूदा पुराने एनालॉग सीसीटीवी कैमरों को अत्याधुनिक, एआई-संचालित आईपी-बेस्ड (आईपी-आधारित) सीसीटीवी सर्विलांस सिस्टम में बदलने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके तहत डीएमआरसी ने आधिकारिक तौर पर निविदाएं आमंत्रित की हैं। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन अपने यात्रियों की सुरक्षा और स्टेशन परिसरों की निगरानी को अधिक प्रभावी बनाने के लिए एक बड़ा कदम उठाने जा रहा है।


अत्याधुनिक सिस्टम से अप्रिय घटनाओं पर लगेगी रोक
नए आईपी-बेस्ड सीसीटीवी सिस्टम को लागू करने का मुख्य उद्देश्य मेट्रो स्टेशनों पर संदिग्ध गतिविधियों और चोरी जैसी अप्रिय घटनाओं को रोकना है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से निगरानी की दिशा में एआई-सक्षम कैमरे स्टेशनों पर भीड़ के प्रबंधन, लावारिस सामान और संदिग्ध गतिविधियों की पहचान वास्तविक समय में करने में सक्षम होंगे। इस कदम से एनालॉग कैमरों की तुलना में आईपी कैमरे अधिक स्पष्ट और उच्च रिज़ॉल्यूशन की फुटेज प्रदान करेंगे, जिससे सुरक्षा एजेंसियों को निगरानी में आसानी होगी।

सुरक्षा सिस्टम को अपग्रेडेशन करने का लक्ष्य तय
इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य डीएमआरसी के सभी स्टेशनों और परिसरों में लगे पुराने एनालॉग सिस्टम को पूरी तरह हटाकर आईपी-आधारित नए नेटवर्क से जोड़ना है। टेंडर मिलने वाली कंपनी को अनुबंध के तहत 12 महीनों के भीतर यह कार्य पूरा करना होगा, जिसके बाद 5 वर्षों के लिए डिफेक्ट लायबिलिटी पीरियड (डीएलपी) के तहत इस सिस्टम के रखरखाव की जिम्मेदारी भी संभालनी होगी।











Total views : 410037