Select Language :

Home » एजुकेशन » Dios कार्यालय की सुस्ती से शिक्षकों की ज्वाइनिंग में देरी

Dios कार्यालय की सुस्ती से शिक्षकों की ज्वाइनिंग में देरी

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश के राजकीय और सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में समग्र शिक्षा अभियान के तहत चयनित व्यावसायिक शिक्षकों की ज्वाइनिंग विभागीय लेटलतीफी की भेंट चढ़ रही है। नया शैक्षिक सत्र शुरू हुए लंबा समय बीत चुका है, लेकिन डीआईओएस कार्यालय में चल रही फाइलों की जांच के कारण इन नवनियुक्त शिक्षकों को अब तक स्कूलों में कार्यभार ग्रहण नहीं कराया जा सका है। इस प्रशासनिक देरी की वजह से जहां एक ओर शिक्षक परेशान हैं, वहीं दूसरी ओर छात्र व्यावसायिक लैब में प्रशिक्षण से महरूम हैं।
शासन स्तर से राजकीय और एडिड माध्यमिक विद्यालयों में व्यावसायिक लैब को सुचारू रूप से चलाने के लिए शिक्षकों की सूची काफी पहले जारी कर दी गई थी। इसके तहत जिले के 18 एडिड और 10 राजकीय विद्यालयों में इन शिक्षकों की तैनाती की जानी है। संबंधित विद्यालयों के प्रधानाचार्यों का कहना है कि उनकी तरफ से चयनित शिक्षकों के तैनाती पत्र जारी किए जा चुके हैं, लेकिन जब तक डीआईओएस कार्यालय से अंतिम हरी झंडी नहीं मिलती, तब तक वे ज्वाइनिंग नहीं करा सकते। दूसरी तरफ डीआईओएस कार्यालय के पटल सहायक का तर्क है कि ज्वाइनिंग से पहले शिक्षकों के दस्तावेजों की बारीकी से जांच और अन्य विभागीय औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं, जिसमें वक्त लग रहा है। हालांकि उन्होंने 15 को ज्वाइनिंग कराने का दावा भी किया है। डीआईओएस हरिकेश यादव का कहना है कि सभी व्यावसायिक शिक्षकों को जल्द से जल्द ज्वाइनिंग दे दी जाएगी। बचे हुए शिक्षकों की फाइलें भी जल्द ही स्वीकृत कर ली जाएंगी।

How to Make a News Portal

इन विद्यालयों को मिले हैं व्यावसायिक शिक्षक
केंद्रपुरानिधित व्यवसायिक शिक्षा योजना के अंतर्गत जीआइसी इंटर कालेज बुड़ीना कला, जीआईसी रोनीहजीपुर, रसूलपुर, कुटबी, अटाली, हरिनगर, नावला, जीवना, जटमुझेड़ा और बडसू में व्यावसायिक शिक्षकों की तैनाती है। वहीं 18 एडिड विद्यालयों में डीएवी इंटर कालेज, कुंदकुंद जैन खतौली, जनता इंटर कालेज भोपा, एसडी इंटर कालेज, जय हिंद इंटर कालेज चरथावल, कल्याणकारी कालेज बघरा, किसान इंटर कालेज ककरौली, डीएवी बुढ़ाना, अमृत इंटर कालेज रोहाना, राष्ट्रीय इंटर कालेज शाहपुर, जैन कन्या प्रेमपुरी, महर्षि शुकदेव कालेज मोरना, इंटर कालेज भोकरहडी, डीएवी कालेज जानसठ, गोमती कन्या कालेज जानसठ, वैदिक पुत्री पाठशाला नई मंडी, श्री सुक्खन लाल मीरापुर शामिल है।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 3 1 4 6 6
Total views : 381367

Follow us on