Select Language :

Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर में नए सिटी मजिस्ट्रेट बने दीपक कुमार पाल

मुजफ्फरनगर में नए सिटी मजिस्ट्रेट बने दीपक कुमार पाल

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश शासन ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए रविवार देर रात अधिकारियों की तबादला सूची जारी की है। शासन की ओर से जारी सूची के अनुसार बुलंदशहर में उपजिलाधिकारी के पद पर तैनात दीपक कुमार पाल का स्थानांतरण मुजफ्फरनगर किया गया है। उन्हें जनपद का नया नगर मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है।
वहीं, मुजफ्फरनगर के वर्तमान नगर मजिस्ट्रेट पंकज प्रकाश राठौड़ को पदोन्नति दी गई है। प्रमोशन के बाद उन्हें देवरिया में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) के पद पर तैनाती दी गई है। प्रशासनिक फेरबदल के बाद अब मुजफ्फरनगर में नगर मजिस्ट्रेट की जिम्मेदारी दीपक कुमार पाल संभालेंगे। शासन की तबादला सूची जारी होने के बाद जिले के प्रशासनिक अमले में भी इसे महत्वपूर्ण बदलाव के रूप में देखा जा रहा है। इसके अलावा भी कुल 34 पीसीएस अधिकारियों का तबादला हुआ है।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 5 5 3 1 3
Total views : 415608

Follow us on