Select Language :

Home » उत्तर प्रदेश » दो कोचिंग सेंटर सील, पंडितजी ढ़ाबा सहित आठ लाइब्रेरी बंद कराई

दो कोचिंग सेंटर सील, पंडितजी ढ़ाबा सहित आठ लाइब्रेरी बंद कराई

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर/जानसठ। लखनऊ कोचिंग अग्निकांड के बाद जिला प्रशासन और अग्निशमन विभाग पूरी तरह एक्शन मोड में आ गया है। सुरक्षा मानकों की अनदेखी और नियमों के उल्लंघन को लेकर सिटी मजिस्ट्रेट पंकज प्रकाश राठौर और सीएफओ अनुराग कुमार ने संयुक्त टीम के साथ शहर में ताबड़तोड़ छापेमारी की। इस दौरान भोपा रोड पर संचालित कौशल विकास के ‘आईआईएफएल इंस्टीट्यूट’ (IIFL) और ‘नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ग्लोबल टेक्नोलॉजी’ में गंभीर अनियमितताएं पाए जाने पर दोनों संस्थानों को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया। प्रशासन की इस औचक कार्रवाई से नियम विरुद्ध चल रहे शिक्षण और व्यावसायिक संस्थानों के संचालकों में हड़कंप मच गया।
निरीक्षण के दौरान टीम को मुजफ्फरनगर और जानसठ क्षेत्र में बेसमेंट के भीतर नियमों को ताक पर रखकर संचालित होती मिलीं आठ लाइब्रेरियों को भी बंद कराने के आदेश दिए गए। इसके साथ ही, शहर के हृदय स्थल शिवचौक पर स्थित प्रसिद्ध ‘पंडितजी ढ़ाबा’ में भी सुरक्षा मानकों की घोर अनदेखी मिलने पर उसे बंद करने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने सख्त रुख अपनाते हुए होटल संचालकों को वहां से अपना सामान हटाकर भविष्य में दोबारा होटल संचालन न करने की हिदायत दी है। इसी कड़ी में प्रतिष्ठित ‘आकाश इंस्टीट्यूट’ की जांच के दौरान भी कई खामियां उजागर हुईं, जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए वहां अग्रिम आदेशों तक कक्षा संचालन पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है। सिटी मजिस्ट्रेट ने स्पष्ट किया कि छात्रों और आम नागरिकों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाले किसी भी संस्थान को बख्शा नहीं जाएगा। सीएफओ अनुराग कुमार ने बताया कि पंडितजी होटल सहित जिन लाइब्रेरी को बंद करने के निर्देश है। उनमें संचालन मिलने पर कार्रवाई भी की जाएगी।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 3 0 2 8 2
Total views : 378814

Follow us on