Select Language :

Home » उत्तर प्रदेश » कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भंगेला में रोका, वीडियो काल पर रोया पीड़ित परिवार

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भंगेला में रोका, वीडियो काल पर रोया पीड़ित परिवार

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। सरधना के ज्वालागढ़ में मुजफ्फरनगर के सोनू कश्यप की हत्या के मामले में मुजफ्फरनगर पीड़ित परिवार से मिलने आ रहे कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को खतौली में रोका गया। पुलिस ने उनको घंटों घेरकर रखा, इस बीच कांग्रेस के स्थानीय नेता राकेश पुंडीर ने परिवार के घर पहुंच परिजनों से अजय राय की वीडियो कॉल से वार्ता कराई, इस दौरान परिवार न्याय के लिए फूट-फूटकर रोया।

How to Make a News Portal

मुजफ्फरनगर मे मृतक सोनू कश्यप के परिजनो से मिलने आ रहे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को क़ानून-व्यवस्था को लेकर खौतौली की भंगेला चौकी पर रोका गया। इस दौरान
कांग्रेस वरिष्ठ नेता राकेश पुंडीर अपने साथी विनोद धीमान, नरेश भारती, रविंद्र बालियान मुकुल शर्मा के साथ मृतक सोनू कश्यप के घर पहुंचने मे कामयाब रहे । खतौली चेकपोस्ट पर इन्होंने प्रदेश अध्यक्ष अजय राय से मृतक की बड़ी बहन आरती कश्यप से वीडियो कॉलिंग पर वार्ता कराई। इस दौरान अजय राय ने कांग्रेस पार्टी की ओर से हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। मृतक के घर पूर्व गृह राज्य मंत्री सईदु जमा, अनमोल जैन एवं दिनेश पाल भी पहुंच गए।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 3 0 4 6 0
Total views : 379378

Follow us on