उत्तर प्रदेशदिल्ली-एनसीआरदेशव्यापार

900 रुपये किलो बिक रहा लखनऊ का दशहरी आम, विदेश में डिमांड

सीएम योगी ने किया उत्तर प्रदेश आम महोत्सव का शुभारंभ

LP Live, Lucknow: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इस साल उत्तर प्रदेश जापान और मलेशिया को 40 टन आम निर्यात करेगा। यूपी से निर्यात किये गये लखनऊ का दशहरी आम अमेरिका में 900 रुपए प्रति किलो के दाम पर बिक रहा है, जिसका दाम भारत में 60 से 100 रुपए के बीच है। इसलिए किसानों व बागवान को ज्यादा बचत हो रही है।


यहां लखनऊ स्थित अवध शिल्प ग्राम में शुक्रवार को उत्तर प्रदेश आम महोत्सव-2024 का शुभारंभ करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पिछले 7-8 वर्षों से उत्तर प्रदेश सरकार आम महोत्सव आयोजित कर रही है। इस आयोजन में सरकार अपने प्रगतिशील किसानों और बागवानों को सम्मानित करती है। आम महोत्सव में विभिन्न प्रजातियों व उनके उत्पादों की आकर्षक प्रदर्शनी में 120 किस्म के विशेष आम रखे गए हैं। इस मौके पर उन्होंने आम ट्रक को हरी झंडी भी दिखाई, जिसमें भरे आम विभिन्न देशों को निर्यात होंगे। इसके अलावा उन्होंने प्रगतिशील आम के किसानों को सम्मानित किया और आम स्मारिका का विमोचन किया। 12-14 तक चलने वाले इस महोत्सव में आम खाने की प्रतियोगिता और प्रशिक्षण सेमीनार का आयोजन किया गया है। मध्य प्रदेश, उत्तराखण्ड, छत्तीसगढ़, राजस्थान समेत कई राज्यों के आम के किसान पहुंचे हैं। इसके साथ ही अलग अलग राज्यों के उद्यान प्रतिनिधि और आम की खेती करने वाले विशेषज्ञ भी पहुंचे हैं। कार्यक्रम में उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार तथा कृषि निर्यात राज्य मंत्री (स्वतन्त्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह, मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह, कृषि उत्पादन आयुक्त डा. देवेश चतुर्वेदी सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।
58 लाख मीट्रिक टन का उत्पादन
सीएम योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश के बागवान केवल 3:15 लाख हेक्टेयर क्षेत्रफल में 58 लाख मीट्रिक टन आम का उत्पादन करते हैं। देश के कुल आम उत्पादन का 25 से 30 प्रतिशत आम उत्पादन अकेले उत्तर प्रदेश में होता है। उत्तर प्रदेश के आमों की विभिन्न किस्मों के विदेशों से आर्डर मिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि यूपी सरकार ने भारत सरकार के सहयोग से प्रदेश के किसानों के लिए सहारनपुर, अमरोहा, लखनऊ और वाराणसी में चार पैक हाउस बनाए हैं। सीएम योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश आम उत्पादन में देश में अग्रणी है लेकिन अब हमें बढ़ती हुई आबादी के अनुरूप क्वांटिटी और क्वालिटी दोनों को बनाए रखने के लिए लगातार काम करना होगा।
दुनिया के बाजार में छाएगा यूपी का आम
मुख्यमंत्री ने कहा कि दुनिया के मार्केट में उत्तर प्रदेश का आम छा जाए, इसके लिए आम महोत्सव के माध्यम से आम के निर्यात की संभावनाएं बढ़ रही हैं। देश के अंदर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसान और बागवानों के पशुपालकों के हितों के संवर्धन के लिए जिस प्रकार की योजनाएं बनाई हैं वह एक किसान की एक बागवान की आमदनी को कई गुना बढ़ाने में मददगार होगी।

admin

लोकपथ लाइव वेबसाइड एक न्यूज बेवसाइट है। यहां खबरों के साथ देश के प्रतिभाशाली व्यक्तियों का परिचय भी उनकी उपलब्धियों के साथ कराना हमारी प्राथमिकता में शामिल है। हमारा मकसद आप तक सच्ची खबरें तथ्यों के साथ पहुंचाना है। लोकपथ लाइव पर अंतराष्ट्रीय, राष्ट्रीय सहित विभिन्न राज्यों के जिलों और गांव तक की ताजा खबरें पढ़ सकते हैं। - प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button