
लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने जनपद दौरे के दौरान राजनीति से इतर संवेदनशीलता की एक मिसाल पेश की। नुमाइश मैदान में ऐतिहासिक जनसभा को संबोधित करने के तुरंत बाद, मुख्यमंत्री ने भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व जिला उपाध्यक्ष स्व. विजेंद्र पाल के परिजनों से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।


हाल ही में बीमारी से दिवंगत हुए स्व. विजेंद्र पाल के योगदान को याद करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके जैसा समर्पित कार्यकर्ता संगठन की असली पूंजी होता है। उन्होंने शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाते हुए हर संभव सरकारी और संगठनात्मक सहयोग का भरोसा दिया। इस भावुक क्षण के दौरान स्व. बिजेंद्र पाल की पत्नी सभासद कुसुम लता पाल, उनके पुत्र सुमित, नितिन, विजय और भाई बृजपाल व रविंद्र पाल मौजूद रहे।

Post Views: 457












Total views : 346220