Select Language :

Home » Uncategorized » उत्तराखंड आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि देने कल मुजफ्फरनगर आएंगे सीएम पुष्कार सिंह धामी

उत्तराखंड आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि देने कल मुजफ्फरनगर आएंगे सीएम पुष्कार सिंह धामी

सीएम पुष्कार सिंह धामी
LP Live, Muzaffarnagar/ Dehradun: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज गुरुवार को मुजफ्फरगनर के रामपुर तिराहा स्थित उत्तराखंड शहीद स्मारक पर पहुंचेंगे। यहां पहुंचकर वह राज्य आंदोलन के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। यह कार्यक्रम प्रतिवर्ष उत्तराखंड राज्य के शहीद आंदोलनकारियों की याद में होता है, जिसमें मुख्यमंत्री पहुंचकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।

2 अक्टूबर 1994 में हुआ था रामपुर तिराहा कांड 

दो अक्टूबर 1994 की रात दिल्ली कूच कर रहे शांतिपूर्ण आंदोलनकारियों पर रामपुर तिराहा पर पुलिस ने बर्बरता करते हुए लाठीचार्ज और गोलीबारी की थी। इस घटना में उत्तराखंड के कई आंदोलनकारी शहीद हुए और महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार व अमानवीयता के गंभीर आरोप भी लगे थे। इस कांड ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था और उत्तराखंड राज्य की मांग को और अधिक मजबूत किया था, जिसके बाद उत्तराखंड अलग राज्य के रूप में गठित हुआ। इन शहीदों को प्रतिवर्ष श्रद्धांजलि देने के लिए उत्तराखंड के सीएम शहीद स्थल पहुंचते है। इसी कड़ी में गुरुवार को सीएम पुष्कार सिंह धामी का हेलीकॉप्टर सुबह 10:20 बजे पुलिस लाइन में लैंड करेगा, जहां से वें कार से शहीद स्मारक के लिए रवाना होंगे। श्रद्धांजलि कार्यक्रम के पश्चात सीएम दोपहर 12:40 बजे पुलिस लाइन से देहरादून के लिए रवाना हो जाएंगे।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 2 4 0 3 5
Total views : 363313

Follow us on