Select Language :

Home » एजुकेशन » सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग: शाहजहांपुर एक बार फिर पूरे प्रदेश में अव्वल

सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग: शाहजहांपुर एक बार फिर पूरे प्रदेश में अव्वल

रामपुर को मिला दूसरा और बरेली को तीसरा स्थान
लोकपथ लाइव, लखनऊ। योगी सरकार द्वारा प्रदेश में सुशासन, पारदर्शिता और जनसमस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए लागू की गई व्यवस्था का असर धरातल पर स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। सीएम डैशबोर्ड की अगस्त माह की जारी रैंकिंग में शाहजहांपुर ने एक बार फिर बाजी मारते हुए प्रदेशभर में पहला स्थान प्राप्त किया है। वहीं, रामपुर ने दूसरा और बरेली ने तीसरा स्थान हासिल कर रुहेलखंड मंडल का नाम रोशन किया है।

How to Make a News Portal

शाहजहांपुर ने 10 में से 9.53 अंक प्राप्त कर हासिल किया शीर्ष स्थान
शाहजहांपुर के जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप विकास कार्यों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा किया जा रहा है। जनशिकायतों के प्रभावी निस्तारण और बेहतर फीडबैक के दम पर शाहजहांपुर ने 10 में से 9.53 अंक हासिल कर पहला स्थान पाया है।

रामपुर 9.48 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहा कायम
रामपुर के जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी ने बताया कि सीएम डैशबोर्ड पर जनशिकायतों के निस्तारण, कार्रवाई की गति, फीडबैक की गुणवत्ता और विकास योजनाओं के क्रियान्वयन के आधार पर जिलों का मूल्यांकन होता है। रामपुर ने 10 में से 9.48 अंक हासिल कर दूसरा स्थान प्राप्त किया है। जिले ने ऊर्जा, कृषि, लोक निर्माण, समाज कल्याण, स्वास्थ्य और शिक्षा समेत 65 प्रमुख योजनाओं में शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल कर ‘ए श्रेणी’ प्राप्त की है। रामपुर पिछले कई महीनों से टॉप-10 जिलों की सूची में अपनी जगह बनाए हुए है।

बरेली तीसरे स्थान पर, ये जिले रहे टॉप-10 में शामिल
रैंकिंग में बरेली जिले ने 9.43 अंक प्राप्त कर प्रदेश में तीसरा स्थान पाया है। शीर्ष 10 प्रदर्शन करने वाले जिलों की सूची इस प्रकार है:
प्रथम स्थान: शाहजहांपुर (9.53 अंक)
द्वितीय स्थान: रामपुर (9.48 अंक)
तृतीय स्थान: बरेली (9.43 अंक)
चौथा स्थान: आजमगढ़ और पीलीभीत (संयुक्त रूप से 9.36 अंक)
पांचवां स्थान: मैनपुरी (9.34 अंक)
छठा स्थान: महराजगंज (9.27 अंक)
सातवां स्थान: अंबेडकरनगर (9.26 अंक)
आठवां स्थान: सुल्तानपुर (9.24 अंक)
नौवां स्थान: हरदोई (9.23 अंक)
दसवां स्थान: सोनभद्र (9.21 अंक)

मुख्यमंत्रियों और प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि जनसमस्याओं के प्रति संवेदनशीलता और पारदर्शी कार्यप्रणाली के कारण ही जिलों के प्रदर्शन में यह सुधारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है।

 

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 5 4 1 4 0
Total views : 414121

Follow us on