Select Language :

Home » उत्तर प्रदेश » परिषदीय स्कूल के बच्चे पुरस्कृत, बीईओ ने बढ़ाया मनोबल

परिषदीय स्कूल के बच्चे पुरस्कृत, बीईओ ने बढ़ाया मनोबल

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर के खतौली ब्लाक के परिषदीय स्कूलों के बच्चों ने मनमोहक प्रस्तुति देकर शिक्षकों की मेनहत का परिचय दिया। बीईओ पंकज अग्रवाल ने बच्चों को पुरस्कृत किया।
खतौली के ब्लॉक संसाधन केंद्र भैंसी में खंड शिक्षा अधिकारी पंकज अग्रवाल ने सरस्वती माता के चित्र के आगे दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग की सुपरवाइजर प्रीति एवं कल्पना चौधरी उपस्थित रही। कार्यक्रम में प्राथमिक विद्यालय कैलाशनगर, भायंगी, टबिटा एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय फूलत के छात्र छात्राओं ने रंगारंग एवं प्रेरणादायक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में एआरपी राखी चौधरी, पूनम बालियान, भावना त्यागी, सुजाता,दीपा आदि ने उपस्थित लोगों को संबोधित किया। खंड शिक्षा अधिकारी पंकज अग्रवाल ने कहा कि बेसिक शिक्षा विभाग एवं महिला एवं बाल विकास विभाग के आपसी समन्वय पर जोर दिया ताकि बच्चे 3 वर्ष की अवस्था से ही खेल-खेल में सीख सके तथा प्राथमिक विद्यालय में अधिक से अधिक नामांकन किया जा सके। कार्यक्रम में नोडल शिक्षक कुलदीप जैन, निकिता,ज्योति, रूपा,शिप्रा का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम में बाल वाटिका के बच्चों को स्टेशनरी तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रस्तुति देने वाले छात्रों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में आंगनवाड़ी वाले परिषदीय विद्यालयों के प्रधानाध्यापक , आंगनवाड़ी कार्यकत्री आदि ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का संचालन सोविन्द्र कुमार ने किया। कार्यक्रम में विक्रांत, केशव, अनु मोघा, प्रेम सिंह, राजेश, नरेश, मीनाक्षी, अंशु, उदयवीर आदि बहुत से अध्यापकों ने प्रतिभाग किया।

BSA कार्यालय में प्रधान लिपिक की अनुशासनहीनता, तोड़ा ताला

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 4 6 0 7 9
Total views : 403816

Follow us on