
लोकपथ लाइव, नई दिल्ली। सीबीएसई बोर्ड के 12वीं के नतीजे जारी हो गए हैं। ऐसे में छात्र तीन ऐसे तरीके हैं जिससे अपना परीक्षा परिणाम देख सकते हैं। ओवर ऑल रिजल्ट 85.20 प्रतिशत है।


- सीबीएसई ने बुधवार को कक्षा 12वीं की मुख्य परीक्षाओं के परिणाम घोषित कर दिए हैं।
- इस वर्ष कुल 85.20% विद्यार्थी सफल रहे, जो पिछले वर्ष के 88.39% के मुकाबले 3.19% कम है।
- इस साल कुल 15,07,109 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं, जबकि पिछले वर्ष यह संख्या 14,96,307 थी।
- छात्राओं का सफलता प्रतिशत 88.86% रहा, जबकि छात्रों का 82.13% रहा।
- छात्राओं ने छात्रों की तुलना में 6.73% बेहतर प्रदर्शन कर बाजी मारी है।
- परीक्षा के लिए कुल 17 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया था।
- बोर्ड ने मूल्यांकन के लिए अनिवार्य रूप से ऑन-स्क्रीन मार्किंग (OSM) प्रणाली अपनाई।
- इस पूरी प्रक्रिया के दौरान कुल 98,66,222 उत्तर पुस्तिकाओं की जांच की गई।
Post Views: 243












Total views : 350288