Select Language :

Home » उत्तर प्रदेश » हापुड़ DSO पर मुकदमा, माँ ने लगाये गंभीर आरोप

हापुड़ DSO पर मुकदमा, माँ ने लगाये गंभीर आरोप

लोकपथ लाइव हापुड़/ सहारनपुर : हापुड़ जिले में तैनात जिला पूर्ति अधिकारी (डीएसओ) सीमा चौधरी खुद एक बड़े विवाद में घिर गई हैं। हैरानी की बात यह है कि उनके खिलाफ मुकदमा किसी और ने नहीं, बल्कि उनकी अपनी मां ने दर्ज कराया है।

How to Make a News Portal

ग्राम मिरपुर सीतापुर निवासी मुनेश रानी ने सहारनपुर के थाना सरसावा में दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि उनकी बेटी सीमा चौधरी समेत पांच लोगों ने मिलकर उनकी जमीन हड़पने की साजिश रची। शिकायत में कहा गया है कि उनकी जानकारी के बिना उनके बैंक खाते में 15 लाख रुपये जमा कराए गए और खाते का संचालन भी उनकी अनुमति के बिना किया जाता रहा।

इतना ही नहीं, मुनेश रानी का आरोप है कि जब उन्होंने इसका विरोध किया तो उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर धोखाधड़ी, जालसाजी, फर्जी दस्तावेज तैयार करने और आपराधिक धमकी जैसी गंभीर धाराओं के तहत डीएसओ सीमा चौधरी सहित पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

फिलहाल पुलिस का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है और आरोपों की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी। इस मामले ने प्रशासनिक गलियारों में भी हलचल मचा दी है।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 2 2 0 7 8
Total views : 358401

Follow us on