Select Language :

Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर-चरथावल मार्ग पर पेड़ से टकराई कार के उड़े परखच्चे: दो युवक गंभीर रूप से घायल, पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया

मुजफ्फरनगर-चरथावल मार्ग पर पेड़ से टकराई कार के उड़े परखच्चे: दो युवक गंभीर रूप से घायल, पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया

अमीगढ़ पुलिया के पास तेज रफ्तार अनियंत्रित होकर टकराने से हुआ हादसा
लोकपथ लाइव,  मुजफ्फरनगर। चरथावल-मुजफ्फरनगर मार्ग पर शुक्रवार रात करीब 10 बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया। अमीगढ़ पुलिया के समीप तेज रफ्तार से आ रही एक कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे सीधे पेड़ से जा टकराई। इस दर्दनाक दुर्घटना में कार में सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें पुलिस ने तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया है।

How to Make a News Portal

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी तेज थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। चीख-पुकार सुनकर आसपास के राहगीर और ग्रामीण तुरंत मदद के लिए मौके पर दौड़े। हादसे में घायल हुए दोनों युवकों की पहचान मुजफ्फरनगर जिले के थाना शहर कोतवाली क्षेत्र के सुजूडू निवासी काशीफ (पुत्र फुरकान) और जैद (पुत्र शाहनवाज) के रुप में हुई है। दोनों युवक कार में सवार होकर किसी काम से जा रहे थे, तभी अमीगढ़ पुलिया के पास यह अचानक हादसा घटित हो गया।

राहगीरों की मदद से निकाला बाहर
घटना की सूचना मिलते ही चरथावल कस्बा चौकी प्रभारी आयुष्मान शर्मा और कांस्टेबल राहुल गिरी बिना समय गंवाए पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिसकर्मियों ने स्थानीय लोगों की सहायता से कार में फंसे घायलों को बमुश्किल बाहर निकाला और एम्बुलेंस के जरिए इलाज के लिए अस्पताल भेजा।

हादसे के कारणों की जांच में जुटी पुलिस
दुर्घटना के बाद चरथावल-मुजफ्फरनगर मार्ग पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी और जाम जैसी स्थिति बन गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर क्षतिग्रस्त वाहन को किनारे करवाया और यातायात सुचारू किया। घायलों को समय रहते उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। परिजनों को सूचना दे दी गई है। कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई थी, दुर्घटना के सही कारणों की गहनता से जांच की जा रही है।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 5 1 3 6 9
Total views : 410437

Follow us on