उत्तर प्रदेशउत्तराखंडराजनीतिराज्य

हरिद्वार जाते समय मुजफ्फरनगर में भाजपाइयों से मिले कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह

LP Live, Muzaffarnagar: हरिद्वार जाते समय शनिवार को उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह का मुजफ्फरनगर में जोरदार स्वागत हुआ। स्थानीय भाजपा नेताओं से मिलने के लिए वह पांच मिनट के लिए मूलचंद रिसोर्ट पर रूके, जहां उन्हें मालाएं पहनाते हुए स्वागत किया गया। इस दौरान सहारनपुर जिला पंचायत अध्यक्ष भी मौजूद रहे।
उत्तर प्रदेश सरकार में जल शक्ति विभाग के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह शनिवार को हरिद्वार की नदियों व अन्य कार्यों की समीक्षा के लिए हरिद्वार जा रहे थे। इस दौरान जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी सहित अन्य भाजपा नेता उनसे मिलने के लिए हाइवे स्थित मूलचंद रिसोर्ट पर पहुंचे। तय समय पर सभी ने स्वतंत्र देव सिंह को वहां स्वागत किया। पांच मिनट ही स्थानीय नेताओं से वार्ता हुई। कैबिनेट मंत्री का स्वागत करने वालों में जिला मंत्री सुधीर खटीक, जिला उपाध्यक्ष शरद शर्मा, प्रदेश सहसंयोजक श्रीमोहन तायल, अंचित मित्तल, मंडल अध्यक्ष राजीव गर्ग, विरेंद्र सैनी, मनोज चौधरी आदि भाजपाई मौजूद रहे।

admin

लोकपथ लाइव वेबसाइड एक न्यूज बेवसाइट है। यहां खबरों के साथ देश के प्रतिभाशाली व्यक्तियों का परिचय भी उनकी उपलब्धियों के साथ कराना हमारी प्राथमिकता में शामिल है। हमारा मकसद आप तक सच्ची खबरें तथ्यों के साथ पहुंचाना है। लोकपथ लाइव पर अंतराष्ट्रीय, राष्ट्रीय सहित विभिन्न राज्यों के जिलों और गांव तक की ताजा खबरें पढ़ सकते हैं। - प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button