बसपा ने शुरू कर दी 2027 की तैयारी, नेशनल कार्डिनेटर सहित बाबू मुनकाद अली पहुंचे मुजफ्फरनगर


LP Live, Muzaffarnagar: उत्तर प्रदेश में 2027 का विधानसभा चुनाव अभी भले ही दूर लग रहा हो, लेकिन बसपा ने चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। मंगलवार को मुजफ्फरनगर के बसपा कार्यालय में बसपा के नेशनल कार्डिनेटर ने सहारनपुर मंडल यूनिट के पदाधिकारियों और कार्यकताओं में जोश भरते हुए पार्टी को मजबूत करने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि 2027 के चुनाव में प्रदेश में बहनी कुमारी मायावती की सरकार बनानी है। इसके लिए सभी बूथ और सैक्टर स्तर पर तैयारी मजबूती से शुरू कर दी जाए।
महावीर चौक स्थित बसपा कार्यालय पर मंगलवार को सहारनपुर मंडल की समीक्षा बैठक हुई। सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से वार्ता करने के लिए नेशनल कार्डिनेटर रणधीर सिंह बेनिवाल और पश्चित यूपी प्रभारी एवं पूर्व राज्यसभा सांसद बाबू मुनकाद अली पहुंचे। उन्होंने पहले पार्टी कार्यालय पर सहारनपुर मंडल कार्डिनेटर, जिलाध्यक्षों सहित अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ वार्ता की। इसके बाद उन्होंने सामुहिक रूप से कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को संबोधित किया। नेशनल कार्डिनेटर रणधीर सिंह बेनिवाल ने कहा कि सभी स्तर पर पदाधिकारी मजबूत हो जाए। आगामी विधानसभा को ध्यान में रखकर काम करें। बहनजी की सरकार बनाने के लिए अब पसीना बहा दें। इस दौरान काशीराम और बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के संघर्ष को बताया किया। पश्चिम उत्तर प्रदेश प्रभारी बाबू मुनकाद अली ने कहा कि बसपा की मजबूती हमारी ताकत है, जो 2027 के चुनाव में एकजुटता के साथ दिखानी है। उन्होंने कहा कि बूथ और सैक्टर स्तर के कार्यकर्ता बहनजी का मुख्यमंत्री बनाने के लिए जुट जाए। उन्होंने बहनजी का संघर्ष और उनके मुख्यमंत्री बनने के दौरान के कार्यकाल की उपलब्धियां भी कार्यकर्ताओं को बताई। इस दौरान सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, शामली सहित अन्य जनपदों के जिलाध्यक्ष व पदाधकारी भी पहुंचे। कार्यक्रम में मंडल कार्डिनेटर कमल राज सिंह, कुलदीप बालियान, सरफराज राईन, पुष्पांकर पाल, आनंद प्रकाश, जिलाध्यक्ष रविंद्र गौतम सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
मुजफ्फरनगर में कोषाध्यक्ष बदला
बसपा के नेशनल कार्डिनेटर रणधीर सिंह बेनिवाल व पश्चित यूपी प्रभारी बाबू मुनकाद अली ने जिलाध्यक्षों व सभी विभानसभा प्रभारियों से वार्ता की। इस दौरान उन्हें सबसे ज्यादा मजबूती से काम करने के निर्देश दिए गए। मंगलवार को जिला कमेटी में कोषाध्यक्ष को बदला गया। प्रशांत गौतम के स्थान पर पंडित सुशील शर्मा को कोषाध्यक्ष बनाया गया है।
