बसपा ने मुजफ्फरनगर में नए पदाधिकारी घोषित किए
![](https://lokpathlive.com/wp-content/uploads/2023/11/bsp-logo.jpeg)
LP Live, Muzaffarnagar: आगामी चुनावों को लेकर बहुजन समाज पार्टी ने वेस्ट यूपी में पार्टी को मजबूती देने के लिए काम करना शुरू कर दिया है। वेस्ट यूपी व उत्तराखंड प्रभारी ने मुजफ्फरनगर के नगर पंचायतों में अध्यक्षों के नामों की घोषणा की है। इसके अलावा सदर विधानसभा सहित अन्य पदों पर भी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्षा एवं पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के आदेश पर मुजफ्फरनगर में कार्यकर्ताओं को बढ़ाया जा रहा है। वेस्ट यूपी व उत्तराखंड प्रभारी शमशुद्दीन साईन ने मुजफ्फरनगर विधानसभा व नगर अध्यक्ष व नगर पंचायत अध्यक्षों के नामों की घोषणा की है। जिलाध्यक्ष सतीश कुमार रवि ने बताया कि सदर विधानसभा अध्यक्ष ब्रहमपाल सिंह ललहेरिया को बनाया है। बुढ़ाना नगर पंचायत अध्यक्ष मौ. आसिफ, सिसौली नगर पंचायत अध्यक्ष मास्टर सुनील कुमार, चरथावल नगर पंचायत अध्यक्ष मौ. गययूर अली, पुरकाजी नगर पंचायत अध्यक्ष मौ. अब्दुल सलाम, खतौली नगर अध्यक्ष मौ. अल्लारखा, जानसठ नगर पंचायत अध्यक्ष मौ. मोहसीन खान, भोकरहेड़ी नगर पंचायत अध्यक्ष देवानंद, मीरापुर नगर पंचायत अध्यक्ष कल्लू और जिला संयोजक बहुजन बालेंटियर फोर्स राजेंद्र कुमार को बनाया गया है। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारी देकर आगामी चुनाव के लिए तैयारी में जुटने के निर्देश दिए गए।
![](https://lokpathlive.com/wp-content/uploads/2024/06/InShot_20240612_145336199.jpg)