Select Language :

Home » अपराध » सरकारी अस्पताल में नर्स ने इलाज के लिए मांगी रिश्वत

सरकारी अस्पताल में नर्स ने इलाज के लिए मांगी रिश्वत

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड से नर्स का रिश्वत लेते हुए वीडिया वायरल किया है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में इमरजेंसी में तैनात एक नर्स मरीज के तीमारदार से देखभाल के नाम पर खुलेआम रिश्वत की मांग करती नजर आ रही है। मामला अधिकारियों के संज्ञान में आने के लिए नर्स को जिला अस्पताल से हटा दिया गया है।
जिला अस्पताल की इमरजेंसी में सीमा देवी नर्स के रूप में तैनात थी।
गुरुवार की रात सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ। वीडियो में नर्स न केवल पैसों की मांग कर रही है, बल्कि यह भी तर्क दे रही है कि रिश्वत की यह राशि स्टाफ के सभी कर्मचारियों में बांटी जाएगी। तीमारदार ने पूरी बातचीत का वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होते ही स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया और मामला सीएमओ सुनील कुमार तेवतिया व सीएमएस डा. संजय कुमार वर्मा तक जा पहुंचा। इसके बाद फजीहत से बचने के लिए वीडियो की पुष्टी करते हए कार्रवाई की है। सीएमएस डा. संजय कुमार वर्मा ने बताया कि वीडियो में दिख रही नर्स की पहचान सीमा देवी के रूप में हुई है। यह नर्स मूल रूप से खतौली ट्रामा सेंटर में तैनात थी और जिला अस्पताल मुजफ्फरनगर में संबद्ध की गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए नर्स का जिला अस्पताल से अटैचमेंट तुरंत प्रभाव से समाप्त कर दिया गया है।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 3 7 9 8 7
Total views : 392387

Follow us on