Select Language :

Home » दिल्ली-एनसीआर » मुजफ्फरनगर में 11 अप्रैल को गूंजेगी सलमान अली की आवाज

मुजफ्फरनगर में 11 अप्रैल को गूंजेगी सलमान अली की आवाज

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। जनपद के संगीत प्रेमियों के लिए एक शानदार शाम आने वाली है। आगामी 11 अप्रैल को मेरठ रोड स्थित न्यूमैक्स सिटी में बॉलीवुड के मशहूर गायक सलमान अली अपनी मखमली आवाज और सूफियाना अंदाज से श्रोताओं को सराबोर करेंगे। ‘धुरंधर’ और ‘छावा’ जैसी चर्चित फिल्मों में अपनी गायकी का लोहा मनवा चुके सलमान अली का पश्चिमी उत्तर प्रदेश में यह पहला बड़ा सार्वजनिक कार्यक्रम है।

How to Make a News Portal

रुड़की रोड स्थित एक होटल में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान कार्यक्रम के आयोजक अमित शर्मा और अभिषेक शर्मा ने कार्यक्रम की रूपरेखा साझा की। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत शाम 06 बजे से होगी। सलमान अली के सूफियाना और रॉक संगीत के मिश्रण को सुनने के लिए जिले भर में भारी उत्साह देखा जा रहा है।

आयोजकों नेबताया कि कार्यक्रम की भव्यता को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और तैयारियां अंतिम चरण में हैं। इस पत्रकार वार्ता के दौरान अमित शर्मा, रोहित मेंहदीयान और अभिषेक शर्मा मुख्य रूप से मौजूद रहे। आयोजकों ने जनपदवासियों से इस सुरीली शाम का हिस्सा बनने की अपील की है।

Share this post:

4 1 vote
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 3 3 5 3 4
Total views : 384896

Follow us on