Select Language :

Home » राजनीति » विश्वकर्मा समाज की एकजुटता से पिछड़ा बनेगा निर्णायक

विश्वकर्मा समाज की एकजुटता से पिछड़ा बनेगा निर्णायक

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। रुड़की रोड स्थित कैंप कार्यालय पर पूर्व सदस्य राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग जगदीश पांचाल विश्वकर्मा की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आहूत की गई। बैठक में उपस्थित समाज के लोगों और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जगदीश पांचाल ने पुरजोर दावा किया कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में विश्वकर्मा समाज को साथ लेकर पिछड़ा वर्ग सबसे बड़ा निर्णायक कारक बनेगा और भारतीय जनता पार्टी एक बार फिर सूबे में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी। उन्होंने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि विपक्षी दलों का तथाकथित सामाजिक समीकरण इस बार भी पूरी तरह विफल साबित होगा।
बैठक के दौरान जगदीश पांचाल ने समाज को संगठित रहने का संदेश दिया और केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल नेतृत्व में भाजपा सरकार ने पिछड़ा वर्ग, दलित और वंचित समाज को वास्तविक सम्मान व सत्ता में उचित भागीदारी देने का ऐतिहासिक कार्य किया है। वहीं विपक्ष पर तीखा निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि कुछ राजनीतिक दल केवल चुनाव के समय ही पिछड़ों और दलितों की बात करते हैं, जबकि भाजपा ने उन्हें विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का वास्तविक काम किया है।
उन्होंने आगे कहा कि विश्वकर्मा, पांचाल, धीमान, जांगिड़, रामगढ़िया, मैथिल और सुथार सहित पूरे पिछड़े वर्ग का परंपरागत समर्थन भाजपा के पक्ष में लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे प्रधानमंत्री मोदी के ‘विकसित भारत संकल्प 2047’ को साकार करने में जुट जाएं। विशेष रूप से ‘मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना’ के माध्यम से युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के संकल्प के साथ सरकार की तमाम उपलब्धियों को घर-घर तक पहुंचाएं, क्योंकि मजबूत संगठन ही 2027 के चुनाव में भाजपा की सबसे बड़ी ताकत बनेगा।
इस अवसर पर मुख्य रूप से भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला महामंत्री मनोज पांचाल विश्वकर्मा, मंगल सिंह जांगिड़, अशोक धीमान, ओम सिंह धीमान, रविदत्त धीमान, नरेश पांचाल, पवन पांचाल, रविंद्र पांचाल, राजीव धीमान, एसके भारद्वाज, राकेश पांचाल प्रणामी, अरविंद धीमान, योगेश धीमान, नवीन पांचाल, लोकेश पांचाल, महावीर पांचाल, मुकेश धीमान, बलराज कोरी, गौरव कश्यप, देवेंद्र पाल और अजय सैनी सहित समाज के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 3 0 4 0 4
Total views : 379119

Follow us on