करियरराजनीतिहरियाणा

मनोज वर्मा बने वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन के जिलाध्यक्ष

हरियाणा यूनियन ऑफ वर्किग जर्नलिस्टस का विस्तार

हरिभूमि के ब्यूरो चीफ हैं नवनियुक्त जिलाध्यक्ष
LP Live, Rohtak: हरियाणा यूनियन ऑफ वर्किग जर्नलिस्टस रोहतक जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। मंगलवार को हुई यूनियन की की बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन कथूरिया ने वरिष्ठ पत्रकार मनोज वर्मा को रोहतक जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है।

रोहतक में प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन कथूरिया की अध्यक्षता में हरियाणा यूनियन ऑफ वर्किग जर्नलिस्टस की बैठक आयोजित की गई, जिसमें यूनियन की रोहतक जिला कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए हरिभूमि के ब्यूरो चीफ एवं वरिष्ठ पत्रकार मनोज वर्मा को हरियाणा यूनियन ऑफ वर्किग जर्नलिस्टस का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है, जो जल्द ही जिला कार्यकारिणी का विस्तार करेंगे।

जल्द होगा कार्यकारिणी का गठन
यूनियन के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष मनोज वर्मा ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका वह पत्रकारों के हित मेकं पूरी ईमानदारी से निर्वहन करेंगे। वहीं उन्होंने जल्द से जल्द कार्यकारिणी का गठन करने का भी ऐलान किया। उन्होंने कहा कि पत्रकारों के हित में काम करना व उनकी समस्याओं का निदान करना ही उनकी प्रमुख प्राथमिकता रहेगी। इस अवसर पर नवनियुक्त जिला अध्यक्ष का जोरदार स्वागत भी किया गया। बैठक में सोमनाथ शर्मा, अनिल शर्मा, लोकेश जैन, महेन्द्र पंडित, अजय मल्होत्रा प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

admin

लोकपथ लाइव वेबसाइड एक न्यूज बेवसाइट है। यहां खबरों के साथ देश के प्रतिभाशाली व्यक्तियों का परिचय भी उनकी उपलब्धियों के साथ कराना हमारी प्राथमिकता में शामिल है। हमारा मकसद आप तक सच्ची खबरें तथ्यों के साथ पहुंचाना है। लोकपथ लाइव पर अंतराष्ट्रीय, राष्ट्रीय सहित विभिन्न राज्यों के जिलों और गांव तक की ताजा खबरें पढ़ सकते हैं। - प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button