
लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। इनर व्हील क्लब ऑफ मुजफ्फरनगर द्वारा ‘डॉक्टर डे’ के विशेष अवसर पर शांति मदन हॉस्पिटल में एक सेवाभावी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। क्लब की ओर से अस्पताल में उपचाराधीन चार जरूरतमंद मरीजों को निशुल्क डायलिसिस की सुविधा प्रदान की गई। इस पुनीत और मानवीय कार्य को सफल बनाने में क्लब की अध्यक्ष संगीता सिंघल, साधना गर्ग और स्मृति गोयल का विशेष व सराहनीय योगदान रहा। क्लब पदाधिकारियों ने भविष्य में भी ऐसे जनहित के सेवा कार्य जारी रखने का संकल्प दोहराया। इस अवसर पर शांतिमदन हास्पिटल के निदेशक डा. प्रदीप गुप्ता मौजूद रहे।
Post Views: 211













Total views : 433040