Select Language :

Home » अपराध » मुजफ्फरनगर में फिर एनकाउंटर, एक लाख का इनामी मेहताब ढेर

मुजफ्फरनगर में फिर एनकाउंटर, एक लाख का इनामी मेहताब ढेर

LP Live, Muzaffarnagar: बुढ़ाना के कारोबारी से हुई लूट में वांछित चल रहा आरोपी मेहताब पुलिस मुठभेड़ में मारा गया।आरोपी पर एक लाख का नाम घोषित था। बदमाश महताब शामली के सोता रसूलपुर का रहने वाला है। एसपी देहात आदित्य बंसल भी मौके पर पहुंचे। इस एनकाउंटर में दो पुलिसकर्मी भी घायल हुए है।

शुक्रवार रात पुलिस टीम नहर की पटरी पर चेकिंग कर रही थी। तभी बाइक पर दो संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिए। पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो दोनों ने पुलिस पर फायरिंग की और बाइक को दौड़ा दिया। पीछा करते हुए पुलिस ने उनकी घेराबंदी की और सरेंडर करने को कहा। इसी दौरान जवाबी फायरिंग में बदमाश महताब गोली लगने से घायलहुआ। उसे अस्पताल भेजा गया तो वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आरोपी बदमाश ने कुछ दिन पहले बुढ़ाना में सराफा व्यापारी से लूट की थी। इस मामले में वह वांछित चल रहा था। उस पर एक लाख का इनाम घोषित था। पुलिस दूसरे बदमाश की तलाश में जुटी है। मुठभेड़ में गढ़ी सखावत चौकी प्रभारी दरोगा ललित कसाना व सिपाही अलीम घायल हुए हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया है।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 3 3 6 5 8
Total views : 385184

Follow us on