Select Language :

Home » एजुकेशन » डीएवी इंटर कॉलेज में 310 बाल वैज्ञानिकों ने प्रदर्शित किए विज्ञान और नवाचार के मॉडल

डीएवी इंटर कॉलेज में 310 बाल वैज्ञानिकों ने प्रदर्शित किए विज्ञान और नवाचार के मॉडल

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर  : माध्यमिक शिक्षा विभाग, मुजफ्फरनगर के तत्वावधान में स्थानीय डी.ए.वी. इण्टर कॉलेज में 54वीं राज्य बाल विज्ञान प्रदर्शनी-2026 का गुरुवार को भव्य और सफल आयोजन किया गया। “सतत एवं विकसित भारत के लिए विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार” मुख्य विषय पर आधारित इस प्रदर्शनी में जनपद के 140 माध्यमिक विद्यालयों से आए 310 बाल वैज्ञानिकों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। विद्यार्थियों ने अपनी वैज्ञानिक प्रतिभा, रचनात्मकता, नवाचार और समस्या समाधान क्षमताओं का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कई आकर्षक स्थिर एवं क्रियाशील मॉडलों की प्रस्तुति दी।
वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने का सशक्त माध्यम: हरिकेश यादव प्रदर्शनी का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं जिला विद्यालय निरीक्षक  हरिकेश यादव ने किया। बाल वैज्ञानिकों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्होंने कहा कि विज्ञान प्रदर्शनी केवल मॉडलों के प्रदर्शन का मंच नहीं है, बल्कि यह विद्यार्थियों में जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और अनुसंधान प्रवृत्ति विकसित करने का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने इस बात पर विशेष बल दिया कि जलवायु परिवर्तन, ऊर्जा संकट और स्वास्थ्य जैसी वैश्विक चुनौतियों का समाधान विज्ञान तथा तकनीक के जिम्मेदार उपयोग से ही संभव है। उन्होंने शिक्षकों से आह्वान किया कि वे विद्यालयों में विज्ञान क्लब और प्रयोगात्मक गतिविधियों को नियमित रूप से प्रोत्साहित करें।
व्याहारिक ज्ञान से जुड़ती है शिक्षा: डॉ. विकास कुमार
कार्यक्रम प्रभारी एवं प्रधानाचार्य डॉ. विकास कुमार ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों के सैद्धांतिक ज्ञान को व्यावहारिक जीवन से जोड़ते हैं। प्रदर्शनी के दौरान जूनियर एवं सीनियर वर्ग के मॉडलों का मूल्यांकन उनकी सृजनात्मकता, वैज्ञानिक सिद्धांतों, तकनीकी कौशल और समाज के लिए उपयोगिता के मानदंडों पर किया गया।
इस सफल आयोजन को संपन्न कराने में डॉ. रणवीर सिंह, आशीष द्विवेदी, प्रवीण शर्मा, नरेश सैनी, कपिल देव त्यागी, देवेंद्र कुमार, प्रीति चौधरी, भूपेन्द्र कुमार, बरीता, रचना, बिमलेश गौतम, डॉ. सारिका गोयल, मनीषा शर्मा एवं सत्यकाम चौधरी सहित विभिन्न शिक्षकों एवं सहयोगियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। प्रदर्शनी ने यह संदेश दिया कि भविष्य का विकसित भारत आज के जिज्ञासु और नवाचारी बाल वैज्ञानिकों के प्रयासों से ही साकार होगा।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 8 0 1 7 0
Total views : 448622

Follow us on