Select Language :

Home » ट्रेंडिंग » प्रदूषण फैलाने पर दो ईंगट फैक्ट्री सहित कोल्हू सील, पेपर मिलों को नोटिस

प्रदूषण फैलाने पर दो ईंगट फैक्ट्री सहित कोल्हू सील, पेपर मिलों को नोटिस

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर: एनसीआर में शामिल मुजफ्फरनगर में प्रदूषण बढ़ने के कारणों की जांच के लिए स्टेट बोर्ड से बनी तीन टीमों की जांच मुजफ्फरनगर में भी शुरू हो चुकी है। बढ़ते प्रदूषण को नियंत्रण में करने के लिए पिछले कई दिनों से सीलिंग की कार्रवाई भी चल रही है। रविवार को भी क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम ने स्लग यूनिटों सहित ईंगट फैक्ट्रियों पर जांच की। इस दौरान टीम ने एक एल्यूमिनियम ईंगट फैक्ट्री सहित कोल्हूओं को सील किया है। एक दिन पर्व भी टीम ने बड़ी कार्रवाई की थी। इसके अलावा आठ से अधिक पेपर मिलों को कारण बताओं नोटिस भेजा है, जिसमें उनके रात में संचालन पर रोक लगाई गई है।

मुजफ्फरनगर के एयर क्वालिटी इंडेक्स को कम करने के लिए प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारी धरातल पर उतर गए है। रविवार को क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारी गीतेश चंद्रा के निर्देशन में जेई राजा गुप्ता ने दो बड़ी कार्रवाई की। जेई ने टीम के साथ सूजडृ, साहवली सहित अन्य स्थानों पर ईकाइयों की जांच की है। इसमें स्लग यूनिट, ईंगट फैक्ट्रियां सहित कोल्हूओं पर जांच की गई है। जांच के दौरान सहावली में संचालित एक कोल्हू पर प्लास्टिक कचरा चलता मिला। जांच के बाद कोल्हू को सील कर संचालन बंद कराया गया है। पहले भी बड़ी संख्या में कोल्हूओं को प्लास्टिक जलाने पर बंद कराया जा चुका है। इसके अलावा सजूडृ में टीम ने एल्यूमिनियम से ईंगट का निर्माण करने वाली बिस्मिल्लाह इंटरप्राइजेज पर छापेमारी की। इस दौरान यूनिट में दो फर्नेस संचालित मिली, जो प्रदूषण फैला रही थी। वहां टीम को चिमनी नहीं मिली और मौके पर जलाने के लिए कोयला व लकड़ी मिली। टीम ने यूनिट को सील करते हुए उसकी बिजली कनेक्शन भी काट दिए हैं। इससे दिन पूर्व जेई संध्या शर्मा ने भी सलारपुर स्थित एसएम कोनकास्ट ईंगट इकाइयों को प्रदूषण फैलाने पर सील कर दिया था। इसके अलावा पेपर मिल, रिसाइकिलंग यूनिट सहित आठ इकाइयों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारी गीतेश चंद्रा ने बताया कि एक्यूआई को नियंत्रण में करने के लिए हमारे पूर्ण प्रयास जारी है। लगातार हमारे जेई और एई टीम के साथ भ्रमण कर रहे हैं। प्रतिदिन प्रदूषणकारी ईकाइयों पर सीलिंग की कार्रवाई भी की जा रही है।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 3 8 4 5 4
Total views : 393322

Follow us on