उत्तर प्रदेशकरियर
वैशाली पाल का इंडियन नेवी में चयन


LP, Live, Muzaffarnagar: चरथावल के गांव दूधली की बेटी वैशाली पाल का भारतीय नौसेना में रडार आपरेटर पद पर चयन हुआ है। सैन्य सेवा में महिलाओं का प्रतिशत कम है। लड़कियों के लिए यह कठिन क्षेत्र माना जाता है। दूधली निवासी विनेश पाल की बेटी वैशाली पाल ने पहले प्रयास में भारतीय नौसेना में चयन पाया है। वैशाली के पिता बैंगलोर में सिविल इंजीनियर हैं। वैशाली ने हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा मुजफ्फरनगर में ग्रीन चेम्बर स्कूल से उत्तीर्ण की। वैशाली के ताऊ विनोद फौजी ने बताया कि बीएससी की पढ़ाई करते हुए उसने इंडियन नेवी में जाने का मन बनाया। दृढ़ निश्चय और लग्न से परीक्षा पास की। वैशाली ने बताया, सैन्य सेवा में सफलता हासिल करने में लड़कियां भी अब पीछे नहीं हैं।
