Select Language :

Home » मुजफ्फरनगर » सड़क सुरक्षा को लेकर डीएम सख्त, अनफिट स्कूली वाहन पर होगी कार्रवाई

सड़क सुरक्षा को लेकर डीएम सख्त, अनफिट स्कूली वाहन पर होगी कार्रवाई

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। डीएम सुनील कुमार सिंह की अध्यक्षता में बुधवार को विकास भवन सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति की नवंबर माह की बैठक संपन्न हुई। बैठक में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और यातायात नियमों का सख्ती से पालन कराने के लिए जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को कड़े दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस विभाग के अधिकारियों से प्रवर्तन की कार्यवाही को और अधिक प्रभावी ढंग से लागू करने की अपेक्षा की। स्कूली बच्चों की सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए डीएम ने एआरटीओ को निर्देशित किया कि स्कूलों में किसी भी दशा में अनफिट वाहनों का प्रयोग न होने दिया जाए, और ऐसी अनफिट स्कूली बसें सड़क पर दिखाई न दें। इस संबंध में जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) एवं बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) को समस्त स्कूलों के प्रधानाचार्यों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए।

 

आर्य एकेडमी इंटरनेशनल स्कूल में बच्चों ने पढ़ा यातायात नियमों का पाठ

शहर की यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए उन्होंने सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (ARTO) को शहर के अंदर संचालित सभी ई-रिक्शाओं की निरंतर फिटनेस व लाइसेंस जांच करने तथा अवैध रूप से चल रही ई-रिक्शाओं को तत्काल बंद कराने के निर्देश दिए। इसके साथ ही, गन्ना पेराई सत्र को देखते हुए जिलाधिकारी ने गन्ना विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे समस्त गन्ना मिल स्वामियों के साथ बैठक कर यह सुनिश्चित करें कि गन्ने की ढुलाई का कार्य केवल ट्रकों के माध्यम से ही किया जाए। आगामी सर्दी व कोहरे के मौसम के दृष्टिगत दुर्घटनाओं को रोकने के लिए उन्होंने लोक निर्माण विभाग (PWD) और एनएचएआई (NHAI) के अधिकारियों को सभी श्रेणी के मार्गों को तत्काल गड्ढामुक्त करने तथा चिह्नित व नए ब्लैक स्पॉट्स पर सुधारात्मक कार्य तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए। इसके अलावा एनएचएआई से संबंधित मार्गों पर दृश्यता बनाए रखने के लिए वृक्षों की कटाई-छंटाई कराने को भी कहा गया। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी श्री अमित कुमार, लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता श्री सुनील कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। इस बैठक में सीडीओ अमित कुमार सिंह, बीएसए संदीप कुमार, डीआईओएस हरिकेश यादव सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

 

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 8 8 1 5 6
Total views : 459158

Follow us on