Select Language :

Home » मुजफ्फरनगर » संविधान दिवस समारोह में युवाओं ने लिया ‘विकसित भारत @2047’ का संकल्प

संविधान दिवस समारोह में युवाओं ने लिया ‘विकसित भारत @2047’ का संकल्प

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। जिला युवा अधिकारी, माई भारत (MY Bharat) मुजफ्फरनगर के कुशल नेतृत्व और होली चाइल्ड इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य व समस्त स्टाफ के उत्कृष्ट सहयोग से बुधवार को होली चाइल्ड इंटर कॉलेज, जड़ौदा (मुजफ्फरनगर) में ‘संविधान दिवस’ समारोह का भव्य एवं सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों और युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर संवैधानिक मूल्यों और राष्ट्र निर्माण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होली चाइल्ड इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य एवं मुजफ्फरनगर के जाने-माने समाजसेवी  प्रवेंद्र दहिया रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को संविधान के महत्व, कर्तव्यों और सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति जागरूक किया।
समारोह में ओजस्वी वक्ता और ‘हिंदुस्तान यूथ आइकन अवार्ड’ से सम्मानित युवा आइकन  अक्षय कुमार ने ‘विकसित भारत @2047’ के प्रमुख पड़ावों और उसकी भावी रूपरेखा (रोडमैप) पर विस्तार से प्रकाश डाला। वहीं, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर देव शर्मा और प्रियांश तोमर ने ‘विकसित भारत @2047’ के लक्ष्य को साकार करने में ‘नशा मुक्त अभियान’ की अहम भूमिका पर अपने विचार रखे और युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश दिया। इसके अलावा राष्ट्रीय कुश्ती खिलाड़ी मोहम्मद जुबैर ने प्रतिभागियों को शारीरिक फिटनेस और खेल गतिविधियों से जुड़कर देश के विकास में सक्रिय योगदान देने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के दौरान संविधान विषय पर एक रोचक प्रश्नोत्तरी (Q&A) प्रतियोगिता भी आयोजित की गई, जिसमें सही उत्तर देकर विजेता बने प्रतिभागियों को उपहार स्वरूप माई भारत (MY Bharat) के मग भेंट कर सम्मानित किया गया। इसके उपरांत सभी उपस्थित लोगों ने संवैधानिक मूल्यों के प्रति अपनी आस्था दोहराते हुए सामूहिक रूप से भारतीय संविधान की प्रस्तावना (Preamble) का वाचन किया। समापन अवसर पर सभी अतिथियों का यथोचित सम्मान किया गया तथा उपस्थित जनों के लिए स्वल्पाहार की व्यवस्था की गई।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 8 8 1 5 6
Total views : 459158

Follow us on