
लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। जनगणना और स्व-गणना (सेल्फ-एन्यूमरेशन) अभियान को सुचारू, सटीक और समयबद्ध तरीके से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। डीएम सुनील कुमार सिंह एवं अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व/जिला जनगणना अधिकारी गंभीर सिंह के निर्देश पर सोमवार को सदर तहसील सभागार में एक महत्वपूर्ण कार्यशाला एवं समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इसमें सदर तहसील क्षेत्र के लगभग 220 सुपरवाइजरों ने प्रतिभाग किया।
प्रशिक्षण की गुणवत्ता और कार्य की गंभीरता को देखते हुए बैठक को दो अलग-अलग शिफ्टों में विभाजित कर आयोजित किया गया, ताकि प्रत्येक सुपरवाइजर को कार्ययोजना की बारीकियों से भली-भांति अवगत कराया जा सके और उनकी शंकाओं का मौके पर ही समाधान हो सके।
नेपाल में दमखम दिखाएंगे मुजफ्फरनगर के खिलाड़ी, डीएम ने बढ़ाया हौंसला
बैठक की अध्यक्षता करते हुए एसडीएम सदर शुभम श्रीवास्तव और तहसीलदार सदर दीप्ति पाल ने जनगणना से जुड़ी संपूर्ण कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की। अधिकारियों ने सुपरवाइजरों को स्व-गणना प्रक्रिया के तकनीकी व व्यावहारिक पहलुओं की जानकारी देते हुए अभियान को पूरी पारदर्शिता के साथ सफल बनाने के आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।
Post Views: 84












Total views : 458299