
लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। काठमांडू (नेपाल) में 28 दिसंबर से एक जनवरी तक आयोजित होने वाली एशिया पेसिफिक आर्म रेसलिंग चैंपियनशिप के लिए मुजफ्फरनगर के तीन खिलाड़ियों का चयन हुआ है। सोमवार को कलक्ट्रेट स्थित जिलाधिकारी कार्यालय में आयोजित समारोह में डीएम सुनील कुमार सिंह ने तीनों चयनित खिलाड़ियों को पुष्पगुच्छ, खेल किट प्रदान कर और मिठाई खिलाकर सम्मानित किया। इससे खिलाड़ियों को हौंसला बढ़ा।
डीएम ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक जीतकर देश और जनपद का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया तथा प्रशासन की ओर से हर संभव मदद का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि इन खिलाड़ियों की यह उपलब्धि जनपद की अन्य युवा प्रतिभाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।
ऑर्थोपेडिक सर्जन डा. दानिश ने राष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक
गौरतलब है कि इन खिलाड़ियों ने जून में भोपाल में आयोजित 48वीं राष्ट्रीय आर्म कुश्ती चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए पदक जीते थे, जिसके आधार पर इनका चयन नेपाल के लिए हुआ है। राष्ट्रीय प्रतियोगिता में कार्तिक रघुवंशी ने स्वर्ण, जय बालियान ने रजत तथा जानवी चौधरी ने कांस्य पदक जीतकर जनपद को गौरवान्वित किया था। सम्मान समारोह के दौरान सिटी मजिस्ट्रेट दीपक कुमार पाल, प्रभारी क्रीड़ाधिकारी भूपेंद्र सिंह और आर्म कुश्ती जिला सचिव जितेंद्र ने खिलाड़ियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
Post Views: 56












Total views : 458236