
लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। नई मंडी स्थित प्राथमिक विद्यालय में बुधवार को बच्चों के लिए निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का सफल आयोजन किया गया। क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी मुजफ्फरनगर डॉ. इसमपाल के दिशा-निर्देशन में ‘आयुष आपके द्वार’ कार्यक्रम के तहत राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय पटेल नगर की प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. रिम्पल चौधरी ने शिविर में बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया।
स्वास्थ्य शिविर के दौरान चिकित्सकों की टीम ने स्कूली बच्चों की सेहत की जांच कर उन्हें आवश्यकतानुसार निशुल्क औषधियों का वितरण किया। इसके साथ ही योग प्रशिक्षक रवि कुमार ने बच्चों को स्वस्थ जीवनशैली और नियमित प्राणायाम के लिए योग परामर्श दिया।
Post Views: 95












Total views : 443765