Select Language :

Home » मुजफ्फरनगर » एमजी वर्ल्ड विजन स्कूल में लगा निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर

एमजी वर्ल्ड विजन स्कूल में लगा निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर:  एमजी वर्ल्ड विजन स्कूल परिसर में रविवार को निःशुल्क मासिक नेत्र रोग चिकित्सा शिविर का शुभारंभ हुआ। इसमें 75 महिला-पुरूष ने अपनी आंखो की निशुल्क जांच कराई।

75 लोगों ने कराई जांच, 24 मोतियाबिंद के लिए चिन्हित

नेत्र रोग चिकित्सा शिविर का शुभारंभ एमजी चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष सतीश चंद गोयल, रोहित सिंघल और वरदान सेवा संस्थान नेत्र चिकित्सालय प्रेमपुरी के शिवचरण दास गर्ग तथा विद्यालय प्रधानाचार्या डॉ. मृणालिनी अनन्त ने संयुक्त रूप से किया। शिविर में वरदान नेत्र चिकित्सालय की वरिष्ठ नेत्र सर्जन डॉ. स्वाति अग्रवाल ने अपनी टीम के साथ रोगियों के नेत्रों का परीक्षण किया और उन्हें उचित परामर्श दिया। मासिक शिविर में कुल 75 लोगों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया, जिन्हें चिकित्सक द्वारा आवश्यकता के आधार पर निःशुल्क दवाइयां भी वितरित की गईं। इसके साथ ही, शिविर में 24 लोगों की आँखों में मोतियाबिंद की शिकायत पाए जाने पर उनकी सहमति से उन्हें निःशुल्क ऑपरेशन के लिए चयनित किया गया।

स्व. हरबंस लाल गोयल व विमलावती देवी की स्मृति में लगता है शिविर

एमजी चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष सतीश चंद गोयल ने बताया कि विद्यालय के संस्थापक अध्यक्ष स्वर्गीय हरबंस लाल गोयल एवं स्वर्गीय विमलावती देवी की पुण्य स्मृति में प्रत्येक माह के चौथे रविवार को वरदान धर्मार्थ नेत्र चिकित्सालय, प्रेमपुरी के सहयोग से आँखों के इस निःशुल्क शिविर का नियमित आयोजन किया जाता है। शिविर को सफल बनाने में डॉ. स्वाति अग्रवाल व उनके सहयोगी कर्मचारियों तथा एमजी वर्ल्ड विजन स्कूल के स्टाफ का विशेष और सराहनीय योगदान रहा।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 7 5 4 6 1
Total views : 442515

Follow us on