Select Language :

Home » मुजफ्फरनगर » परिषदीय विद्यालयों की मिनी क्रीड़ा प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाया दम

परिषदीय विद्यालयों की मिनी क्रीड़ा प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाया दम

लोकपथ लाइव, पुरकाजी (मुजफ्फरनगर)। खंड शिक्षा अधिकारी कमलेश बाबू के निर्देशन में परिषदीय विद्यालयों की विकासखंड स्तरीय मिनी क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन बरला स्थित बरला इंटर कॉलेज के प्रांगण में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके पश्चात् आयोजकों द्वारा सभी नवागंतुक अतिथियों का माल्यार्पण एवं पटका पहनाकर भावभीना स्वागत किया गया।
तदुपरांत कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं प्रधानाचार्य नरेंद्र कुमार ने फीता काटकर दौड़ प्रतियोगिताओं का औपचारिक शुभारंभ किया। प्रतियोगिता के दौरान विभिन्न प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक (जूनियर) स्तर के छात्र-छात्राओं ने अपनी खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में एसआरजी ऊषा चौहान, एआरपी अंकित कुमार, शिक्षिका रितिका भारद्वाज आदि शिक्षक-शिक्षिकाओं ने बच्चों की प्रतिभा का प्रोत्साहन कर सहयोग दिया।
प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे:
  • 50 मीटर दौड़ (प्राथमिक स्तर – बालक वर्ग): नकुल ने प्रथम स्थान तथा युग ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
  • 50 मीटर दौड़ (प्राथमिक स्तर – बालिका वर्ग): माही प्रथम तथा नव्या द्वितीय स्थान पर रहीं।
  • 100 मीटर दौड़ (जूनियर स्तर): रोकी ने बाजी मारते हुए प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि कृष्ण द्वितीय स्थान पर रहे।
  • 200 मीटर दौड़: विशाल प्रथम स्थान पर रहे तथा आर्यन ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
  • कबड्डी प्रतियोगिता: चमरावाला की टीम विजेता (प्रथम) और केलनपुर की टीम उपविजेता (द्वितीय) बनी।
  • वॉलीबॉल प्रतियोगिता (बालिका वर्ग): तुगलकपुर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया।
  • योगा प्रतियोगिता: घुमावती के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिता के समापन पर विजेताओं का उत्साहवर्धन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ, खेल शिक्षक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 7 4 8 2 8
Total views : 441654

Follow us on