Select Language :

Home » स्वास्थ्य » Muzaffarnagar: जिला अस्पताल के सीएमएस समेत दो वरिष्ठ डॉक्टरों का तबादला

Muzaffarnagar: जिला अस्पताल के सीएमएस समेत दो वरिष्ठ डॉक्टरों का तबादला

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर: जिला अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी के बीच दो चिकित्सकों का ट्रांसफर आदेश शासन से गैर जनपद के लिए जारी हो गया है। उत्तर प्रदेश चिकित्सा अनुभाग ने जिला अस्पताल के सीएमएस डा. संजय वर्मा और वरिष्ठ रेडियोलॉजिस्ट का ट्रांसफर गैर जनपद किया है। दो अनुभवी चिकित्सकों के गैर जनपद स्थानांतरण की सूची में मुजफ्फरनगर जिला अस्पताल के लिए कोई चिकित्सक नहीं मिला है, जिस कारण त्योहारी सीजन में जिला अस्पताल में बढ़ने वाली बीमारियों के बोझ से सीमित चिकित्सकों की टीम को गुजरना पड़ेगा।
उत्तर प्रदेश चिकित्सा अनुभाग ने अपर निदेशक ग्रेड के चिकित्सकों की ट्रांसफर सूची जारी की है, जिसमें मुजफ्फरनगर जिला अस्पताल के सीएमएस डा. संजय कुमार वर्मा को गोरखपुर जिले में भेजने के आदेश जारी हुए हैं। वहीं लंबे समय से मुजफ्फरनगर जिला अस्पताल में रेडियोलाजिस्ट की जिम्मेदारी संभाल रहे वरिष्ठ चिकित्सक डा. संजीव गुप्ता को बरेली में जिला अस्पताल के प्रमुख अधीक्षक की तैनाती के आदेश हुए हैं। दोनों के गैर जनपद स्थानांतरण आदेश जारी होने के बाद मुजफ्फरनगर जिला असपताल को नया चिकित्सक नहीं मिला है, जिसके चलते चिकित्सकों की कमी जिला अस्पताल में और अधिक झेलनी पड़ेगी। सीएमओ डा. सुनील कुमार तेवतिया ने बताया कि प्रदेश की सूची में जिला अस्पताल के सीएमएस सहित दो वरिष्ठ चिकित्सकों के नाम शामिल है। हालांकि अभी उन्हें रिलीव नहीं किया है। बुधवार को कार्यालय खुलने पर दोनों को रिलीव कर आगे की व्यवस्था बनाई जाएगी।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 7 3 7 7 3
Total views : 440317

Follow us on