Select Language :

Home » एजुकेशन » प्राथमिक विद्यालय में मिशन शक्ति के तहत हुआ महिला सम्मान समारोह

प्राथमिक विद्यालय में मिशन शक्ति के तहत हुआ महिला सम्मान समारोह

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। नई मंडी कन्या प्राथमिक विद्यालय में मिशन शक्ति के अंतर्गत महिला सशक्तिकरण की प्रतीक महिलाओं के सम्मान में समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत महिलाओं को सम्मानित किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने नारी सशक्तिकरण से संबंधित सांस्कृतिक कार्यक्रम और लघु नाटिका प्रस्तुत कर महिला सम्मान का संदेश दिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां दुर्गा की स्तुति के साथ हुआ। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका रुचि गर्ग ने सभी अतिथियों का फूल-मालाओं से स्वागत किया। समारोह में मिशन शक्ति प्रभारी एवं मंडी थाने की सब-इंस्पेक्टर सुमनलता कौर, महिला सामुदायिक विकास समिति एवं भारतीय वैश्य सभा (महिला मोर्चा) की अध्यक्ष नीति सिंगल, भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्वेता कौशिक, राजकीय आयुर्वेदिक अस्पताल की प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. रिंपल चौधरी, वार्ड सभासद पारुल मित्तल तथा कंपोजिट स्कूल नसीरपुर की इंचार्ज प्रधानाध्यापिका श्रीमती मीरा शर्मा को सम्मानित किया गया।
महिला सुरक्षा और अच्छे संस्कारों के बारे में दी जानकारी
समारोह के दौरान अतिथियों ने बच्चों को मिशन शक्ति अभियान के उद्देश्यों से अवगत कराया। उन्होंने महिला सुरक्षा, गुड टच-बैड टच, अच्छी आदतों और भविष्य के लक्ष्यों जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विद्यार्थियों से संवाद किया। अतिथियों ने बच्चों को जागरूक रहने, आत्मविश्वास बढ़ाने और अपने सपनों को पूरा करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही भावी पीढ़ी को महिला सम्मान और सुरक्षा के प्रति संवेदनशील बनने का संदेश दिया। विद्यार्थियों ने नारी सशक्तिकरण पर आधारित प्रस्तुतियों और लघु नाटिका के माध्यम से महिलाओं की भूमिका तथा समाज में उनके सम्मान का महत्व समझाया।
थैंक यू कार्ड देकर अतिथियों का जताया आभार
कार्यक्रम के समापन पर बच्चों ने अपने हाथों की छाप से तैयार किए गए थैंक यू कार्ड अतिथियों को भेंट किए। विद्यार्थियों ने विद्यालय में पहुंचकर उनका उत्साहवर्धन करने के लिए आभार जताया और दोबारा विद्यालय आने का आग्रह किया। इस अवसर पर विद्यालय की शिक्षिकाएं शालिनी अग्रवाल, अंजू तोमर, नीरज और सोनिया भी उपस्थित रहीं। उन्होंने सभी अतिथियों का धन्यवाद करते हुए कार्यक्रम के सफल आयोजन में सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 7 1 8 0 3
Total views : 437796

Follow us on