
लोकपथ लाइव, मंसूरपुर (मुजफ्फरनगर): अखिल विश्व गायत्री परिवार, शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान एवं गायत्री परिवार मुजफ्फरनगर गुरुवार को मिल मंसूरपुर स्थित एम.डी.एस. विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में एक दिवसीय ‘मातृ शक्ति सम्मेलन’ का भव्य आयोजन किया गया। सम्मेलन का मुख्य संदेश “जागृत नारी-संस्कारित परिवार-श्रेष्ठ समाज” रहा। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य मातृशक्ति को जागरूक करना, परिवार में नैतिक मूल्यों व संस्कारों को सुदृढ़ करना तथा समाज व राष्ट्र निर्माण में महिलाओं की सहभागिता को प्रोत्साहित करना था।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सोनिया लथूरा, विशिष्ट अतिथि प्रवेन्द्र दहिया (प्रधानाचार्य, होली चाइल्ड इंटर कॉलेज), ममता चौहान (प्रधानाचार्या, जीसी पब्लिक स्कूल), रोहताश कली, फूलमती देवी, गायत्री शाहू, लक्ष्मी, मंदाकिनी तिवारी, चम्पा सलाम, श्रवण मिश्री, देवराज गुप्ता, प्रज्ञा, उदय सिंह चौहान, देवशरण त्यागी, सोमपाल सिंह, ममतेश कुमारी, विद्यालय प्रबंधक संदीप कुमार, प्रधानाचार्य अनिल कुमार उपाध्याय एवं संचालक अनिल कुमार शास्त्री द्वारा संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित एवं पुष्पार्चन कर किया गया।
मुख्य अतिथि सोनिया लथूरा ने अपने संबोधन में कहा कि मातृशक्ति परिवार और समाज की मूल आधारशिला है। वर्तमान समय में महिलाओं को नैतिक मूल्यों, संस्कारों एवं सामाजिक उत्तरदायित्वों के प्रति जागरूक करना अत्यंत आवश्यक है। वहीं विशिष्ट अतिथि प्रवेन्द्र दहिया ने कहा कि नारी समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने वाली महत्वपूर्ण शक्ति है। माताओं को बच्चों में अच्छे संस्कार, अनुशासन एवं राष्ट्रप्रेम की भावना विकसित करने पर विशेष ध्यान देना चाहिए।
कार्यक्रम में उपयोजन अधिकारी उदय सिंह चौहान, टोली नायक गायत्री शाहू और सोमपाल सिंह ने भी विचार व्यक्त किए। वक्ताओं ने पारिवारिक मूल्यों के साथ-साथ विधिक जागरूकता और कानून के पालन को नागरिक कर्तव्यों का अनिवार्य हिस्सा बताया।
विद्यालय के प्रबंधक संदीप कुमार और प्रधानाचार्य अनिल कुमार उपाध्याय ने अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों में चरित्र निर्माण और सामाजिक संवेदनशीलता विकसित करना है। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों को स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर ममता मलिक, रेनू चौधरी, रीतू कुमारी, अर्पित चौधरी, नवीन, शारदा, राजू, आदित्य बालियान, अंकित खेरवाल सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन अंकिता बत्रा द्वारा किया गया।
Post Views: 223












Total views : 437796