Select Language :

Home » एजुकेशन » एसडी कॉलेज में छात्राओं को दी डिजिटल सुरक्षा की जानकारी

एसडी कॉलेज में छात्राओं को दी डिजिटल सुरक्षा की जानकारी

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर: एसडी कालेज में प्राचार्य प्रो. सुधीर कुमार पुंडीर के निर्देशन में गुरुवार को राष्ट्रीय सेवा योजना मिशन शक्ति तथा नई मंडी कोतवाली पुलिस के संयुक्त तत्वावधान में साइबर सुरक्षा विषय पर कार्यशाला हुई। इस दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं को डिजिटल माध्यमों से होने वाले अपराधों, ऑनलाइन धोखाधड़ी और सोशल मीडिया के दुरुपयोग के प्रति जागरूक कर उन्हें सुरक्षित डिजिटल व्यवहार के लिए प्रेरित करना था।
कार्यशाला के मुख्य वक्ता नई मंडी कोतवाली के उपनिरीक्षक अमित कुमार ने विद्यार्थियों को साइबर अपराधों के विभिन्न रूपों जैसे साइबर बुलिंग, फर्जी मैसेज, ऑनलाइन ब्लैकमेलिंग और डिजिटल धोखाधड़ी से बचाव के व्यावहारिक उपाय बताए। कार्यक्रम के दौरान दूरसंचार विभाग के चक्षु पोर्टल, साइबर स्वच्छता केंद्र और डिजिटल फुटप्रिंट के महत्व पर विशेष चर्चा की गई। इस दौरान एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. प्रीतम सिंह, मिशन शक्ति व एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी पायल चौधरी तथा डॉ. गौरव यादव प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में डॉ. गौरव यादव ने सभी अतिथियों, वक्ताओं और विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 7 1 8 0 3
Total views : 437796

Follow us on