Select Language :

Home » मुजफ्फरनगर » नवरात्रि पर केले पकाने वाली फर्मो पर छापे, जानिए क्या मिला?

नवरात्रि पर केले पकाने वाली फर्मो पर छापे, जानिए क्या मिला?

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। नवरात्रि पर्व के मद्देनजर आमजन को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने मिलावट के खिलाफ अभियान चलाया। 13 अक्टूबर 2026 को विभागीय टीम ने जनपद में केले पकाने वाली पांच फर्मों का निरीक्षण किया। जांच के दौरान सभी प्रतिष्ठानों पर केले अनुमन्य ईथिलीन गैस के माध्यम से एसी चैंबर में पकाए जाते मिले। किसी भी प्रतिष्ठान पर प्रतिबंधित रसायन कार्बाइड का इस्तेमाल होता नहीं पाया गया।
आयुक्त, लखनऊ के निर्देश और जिलाधिकारी के आदेश के क्रम में सहायक आयुक्त खाद्य-द्वितीय अर्चना धीरान तथा मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अक्षय प्रधान के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने विभिन्न स्थानों पर निरीक्षण किया।
नई मंडी और भोपा रोड तक पहुंची टीम
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने नई मंडी में मोहम्मद शावेज द्वारा संचालित शावेज फ्रूट कंपनी और मोहम्मद कामिल की कामिल फ्रूट कंपनी का निरीक्षण किया। दोनों प्रतिष्ठानों पर कच्चे केले को ईथिलीन गैस की सहायता से एसी चैंबर में पकाया जाता मिला।
इसके अलावा भोपा रोड स्थित ग्राम भंडूरा में मोहम्मद साजिद की मोहम्मद साजिद फ्रूट कंपनी, जानसठ रोड पर  शाहीन जहां की हुसैफा फ्रूट एंड वेजिटेबल कंपनी तथा अरिहंत रोड स्थित ग्राम सुजड़ु में फैसल अहमद की एसके अहील ट्रेडर्स का भी निरीक्षण किया गया।
विभागीय अधिकारी ने बताया कि इन सभी प्रतिष्ठानों पर केले पकाने के लिए ईथिलीन गैस का इस्तेमाल किया जा रहा था। निरीक्षण के दौरान प्रतिबंधित रसायन कैल्शियम कार्बाइड से केले पकाने का मामला सामने नहीं आया।
साफ-सफाई दुरुस्त करने के निर्देश
निरीक्षण के दौरान कुछ प्रतिष्ठानों पर साफ-सफाई से संबंधित कमियां मिलीं। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने संबंधित संचालकों को कमियां दूर करने और आवश्यक मानकों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
अभियान के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी संदीप सिंह, डॉ. विशाल चौधरी, डॉ. अश्विनी कुमार, वैभव शर्मा, सुनील कुमार और नेहा चौधरी मौजूद रहे।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 7 0 5 0 0
Total views : 436043

Follow us on