Select Language :

Home » दिल्ली-एनसीआर » पुलिस को चकमा देकर दिल्ली प्रदर्शन में पहुंचे मुजफ्फरनगर के कांग्रेसी

पुलिस को चकमा देकर दिल्ली प्रदर्शन में पहुंचे मुजफ्फरनगर के कांग्रेसी

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और उनकी गिरफ्तारी की मांग को लेकर नई दिल्ली में विपक्ष के चल रहे आंदोलन में शामिल होने से स्थानीय नेताओं को रोका जा रहा है। विपक्ष के नेताओं को हाउस अरेस्ट करने वाली पुलिस को चकमा देकर कुछ कांग्रेस नेता दिल्ली प्रदर्शन में शामिल हुए, जिन्होंने सोशल मीडिया पर भी अपनी पोस्ट साझा की है।
मुजफ्फरनगर के पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश पुंडीर, सेवादल के नगराध्यक्ष मुकेश शर्मा , मुकेश ठाकुर और योगेश शर्मा के साथ अन्य कार्यकर्ता नई दिल्ली में कांग्रेस के प्रदर्शन में शामिल हुए। शहर में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता स्थानीय पुलिस प्रशासन की सख्ती व हाउस अरेस्ट की संभावनाओं के बीच पुलिस को चकमा देकर दिल्ली पहुंचने में सफलता दिखाई। पूर्व जिलाध्यक्ष राकेश पुंडीर ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रशासन व पुलिस की कड़ी नजर और मुस्तैदी के बावजूद हम पीछे नहीं हटे। पुलिस से बचते हुए वे अपने साथियों के साथ आंदोलन में शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंचे। उन्होंने बताया कि दिल्ली में सभी राज्यों व शहरों से लाखों की भीड़ है, जो मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने के लिए प्रदर्शन कर रही है।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 6 9 6 3 8
Total views : 434972

Follow us on