
लोकपथ लाइव, नई दिल्ली/ मुजफ्फरनगर: दिल्ली स्थित जंतर-मंतर पर 10 अक्टूबर को प्रस्तावित प्रदर्शन का व्यापक असर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के रेल आवागमन पर देखने को मिलेगा। मेरठ और मुजफ्फरनगर समेत पूरे सहारनपुर-दिल्ली रेलखंड पर ट्रेनों का संचालन बाधित हुआ है। उत्तर रेलवे द्वारा सुरक्षा और व्यवस्था के मद्देनजर सहारनपुर-दिल्ली डीएमयू और जनशताब्दी एक्सप्रेस जैसी प्रमुख ट्रेनों को निरस्त कर दिया गया है, जिससे मुजफ्फरनगर, दिल्ली और देहरादून के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।
दिल्ली डिवीजन के रेलवे अधिकारियों के अनुसार सहारनपुर-दिल्ली डीएमयू 9 और 10 अक्टूबर दोनों दिन रद्द की गई। मुजफ्फरनगर रेलवे स्टेशन अधीक्षक पवन चौधरी ने जानकारी दी कि दिल्ली और देहरादून के बीच चलने वाली बेहद लोकप्रिय ट्रेन जनशताब्दी एक्सप्रेस भी 10 अक्टूबर को पूरी तरह निरस्त रहेगी। इसके अलावा सहारनुपर-दिल्ली, दिल्ली-हरिद्वार, दिल्ली-कालका पैसेंजर सहित कुल 9 पैसेंजर रेल गाड़ियां रद्द रहेगी। अप व डाउन रूट पर रद्द रहेगी। जनशताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन के अप और डाउन रूट को मिलाकर दिल्ली से मुजफ्फरनगर होते हुए देहरादून, सहारनपुर रूट पर कुल 11 ट्रेनें रद्द रहेगी। ट्रेनों के अचानक रद्द होने से दिल्ली, मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर और उत्तराखंड देहरादून की ओर दैनिक आवाजाही करने वाले नौकरीपेशा, छात्रों और आम यात्रियों की यात्रा योजनाएं पूरी तरह प्रभावित हुई हैं। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे स्टेशन के लिए निकलने से पहले अपनी ट्रेन की वर्तमान स्थिति की पुष्टि अवश्य कर लें।
Post Views: 139












Total views : 432056