Select Language :

Home » मुजफ्फरनगर » 508 महिलाएं निकालेंगी कलश यात्रा, शुरू होगा एकादश कुंडीय श्री शिवशक्ति महायज्ञ

508 महिलाएं निकालेंगी कलश यात्रा, शुरू होगा एकादश कुंडीय श्री शिवशक्ति महायज्ञ

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। शारदीय नवरात्र के अवसर पर विश्व शांति की कामना के साथ नई मंडी स्थित श्री बालाजी धाम मंदिर में एकादश कुंडीय श्री शिवशक्ति महायज्ञ-2026 का आयोजन किया जाएगा। श्री बालाजी धाम मंदिर सेवा समिति (रजि.) की ओर से आयोजित यह धार्मिक कार्यक्रम 11 अक्टूबर से शुरू होकर 20 अक्टूबर तक चलेगा। आयोजन के दौरान प्रतिदिन यज्ञ, धार्मिक अनुष्ठान और अन्य कार्यक्रम होंगे।

How to Make a News Portal

समिति की ओर से हुई प्रेस वार्ता में बताया की महायज्ञ का शुभारंभ रविवार, 11 अक्टूबर को सुबह 9:30 बजे मंदिर प्रांगण से कलश यात्रा के साथ होगा। इस यात्रा में 508 महिलाएं नगर भ्रमण करेंगी। इसके बाद 11 से 19 अक्टूबर तक प्रतिदिन शिवशक्ति महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा।

प्रतिदिन दो पालियों में होगा महायज्ञ

महायज्ञ का आयोजन प्रतिदिन सुबह 7 से 10 बजे और शाम 3 से 6 बजे तक होगा। आयोजन का समापन 19 अक्टूबर, सोमवार को शाम पांच बजे पूर्णाहुति के साथ किया जाएगा। इसके अगले दिन मंगलवार, 20 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे विशाल भंडारे का आयोजन होगा, जिसमें श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करेंगे।

51 यजमान सपत्नीक लेंगे भाग

आयोजन की विशेषता यह है कि महायज्ञ में 51 यजमान सपत्नीक भाग लेंगे। समिति ने कलश यात्रा में शामिल होने की इच्छुक माताओं और बहनों से मंदिर समिति की दुकान पर संपर्क करने की अपील की है। वहीं, यज्ञ में सपत्नीक भाग लेने के इच्छुक यजमान भी मंदिर की दुकान पर संपर्क कर सकते हैं।

समिति पदाधिकारी करेंगे आयोजन में सहयोग

श्री बालाजी धाम मंदिर सेवा समिति के संस्थापक गुरु जी मुख्य चंद्रकीरण गर्ग, प्रधान हरीशंकर तायल, कोषाध्यक्ष सुनील तायल, मंत्री कुलदीप कुमार सहित समिति के अन्य पदाधिकारी, सदस्य और भक्तजन आयोजन को सफल बनाने में सहयोग करेंगे। समिति की ओर से श्रद्धालुओं से धार्मिक कार्यक्रमों में भाग लेकर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की गई है।

आयोजन स्थल: श्री बालाजी धाम मंदिर, नई मंडी, मुजफ्फरनगर।

कार्यक्रम की प्रमुख तिथियां:

● 11 अक्टूबर: कलश यात्रा और महायज्ञ का शुभारंभ

● 11 से 19 अक्टूबर: प्रतिदिन शिवशक्ति महायज्ञ

● 19 अक्टूबर: पूर्णाहुति, शाम 5 बजे

● 20 अक्टूबर: विशाल भंडारा, दोपहर 12 बजे

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 6 7 4 1 5
Total views : 432083

Follow us on