Select Language :

Home » एजुकेशन » मुजफ्फरनगर की प्रधानाचार्या को मिला ‘स्टार एजुकेशन अवार्ड’

मुजफ्फरनगर की प्रधानाचार्या को मिला ‘स्टार एजुकेशन अवार्ड’

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनग:  न्यू होराइजन स्कूल की संस्थापक प्रधानाचार्या मीनाक्षी मित्तल को प्रतिष्ठित ‘स्टार एजुकेशन अवार्ड’ से सम्मानित किया गया है। मुंबई के नेस्को परिसर में ईएसएफई (ESFE) एवं ‘टाइम्स ऑफ इंडिया’ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित भव्य राष्ट्रीय सम्मान समारोह में उन्हें यह सम्मान ‘सांस्कृतिक गतिविधियों में उत्कृष्टता’ (Excellence in Cultural Activities) की श्रेणी में प्रदान किया गया। यह पुरस्कार शिक्षा के क्षेत्र में उनके दूरदर्शी नेतृत्व, नवाचार तथा विद्यालय में भारतीय संस्कृति, कला और विद्यार्थियों की सुप्त प्रतिभाओं को निरंतर निखारने के समर्पित प्रयासों की राष्ट्रीय स्तर पर स्वीकृति है।

यूपी में मुजफ्फरनगर एसएसपी समेत 20 आईपीएस अधिकारियों के तबादले

मीनाक्षी मित्तल के कुशल मार्गदर्शन में न्यू होराइजन स्कूल केवल पुस्तकीय ज्ञान तक सीमित न रहकर विद्यार्थियों के सर्वांगीण व्यक्तित्व-विकास, आत्मविश्वास, नैतिक संस्कारों और सांस्कृतिक चेतना को समान प्राथमिकता देता है। विद्यालय की गतिविधियाँ विद्यार्थियों को आधुनिक शिक्षा के साथ-साथ अपनी भारतीय जड़ों से जोड़े रखने का सशक्त माध्यम बनी हैं।
सम्मान प्राप्ति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मीनाक्षी मित्तल ने कहा, “यह पुरस्कार व्यक्तिगत उपलब्धि न होकर न्यू होराइजन स्कूल परिवार, शिक्षकों और हमारे होनहार विद्यार्थियों की सामूहिक मेहनत का प्रतिफल है। मेरा दृढ़ विश्वास है कि शिक्षा और सांस्कृतिक मूल्यों का संतुलन ही बच्चों को एक संवेदनशील और जिम्मेदार नागरिक बनाता है।” इस राष्ट्रीय उपलब्धि पर विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकवृंद, अभिभावकों और विद्यार्थियों ने उन्हें बधाई दी और इसे संस्थान के लिए एक गौरवपूर्ण मील का पत्थर बताया।

राज्यसभा चुनाव: पिस्टल और आभूषणों का शौंक रखती हैं उम्मीदवार प्रियंका सिंह रावत

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 6 6 4 3 6
Total views : 430824

Follow us on