
लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। भारतीय शिक्षा समिति पश्चिमी उत्तर प्रदेश द्वारा संचालित भागवन्ती सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की छात्राओं ने अपनी प्रतिभा और संस्कारों का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। विभागीय संस्कृति महोत्सव में शानदार सफलता प्राप्त करने पर प्रार्थना सभा में सभी विजेता एवं प्रतिभागी छात्राओं को मेडल व प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया।
3 अक्टूबर 2026 को सरस्वती विद्या मंदिर सहारनपुर में आयोजित विभागीय संस्कृति महोत्सव में विद्यालय की 26 छात्राओं ने भाग लिया। छात्राओं ने चित्रकला, मूर्तिकला, गीत, प्रश्नमंच, शास्त्रीय गायन, लोकनृत्य और स्वरचित काव्य जैसी विभिन्न विधाओं में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए श्रेष्ठ स्थान प्राप्त किए। प्रतिभाग करने वाली छात्राओं में दीपना भारद्वाज, छवि, सानवी, आराध्या किशोरी, स्वस्ति गोयल, गीतिका, वर्णिका सैनी, प्राची, खुशी चौहान, राधिका कुशवाहा, माही गुप्ता, काव्या धीमान, अलीशा धनगर, अवनी, विधि शर्मा, वैष्णवी भारद्वाज, ईशिका, नव्या पाल, तनिषि, कीर्तिका, सिल्की पाल, तनिष, अनन्या पाठक, अनव्या शर्मा, तनवी शर्मा और माही गौतम शामिल रहीं।
इस यात्रा में मार्गदर्शक आचार्या श्रीमती पारुल माहेश्वरी, श्रीमती लक्ष्मी माहेश्वरी तथा श्रीमती रेशू सैनी ने छात्राओं का कुशल मार्गदर्शन किया। प्रार्थना सभा में प्रधानाचार्या डॉ. वन्दना शर्मा ने सभी प्रतिभागी छात्राओं को मेडल पहनाकर और प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक गतिविधियां विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, आत्मविश्वास और भारतीय संस्कृति के प्रति गौरव की भावना को मजबूत करती हैं।
Post Views: 110












Total views : 430230