Select Language :

Home » मुजफ्फरनगर » डेंगू के दो नए मरीज मिले, मुजफ्फरनगर में संख्या 13 पहुंच

डेंगू के दो नए मरीज मिले, मुजफ्फरनगर में संख्या 13 पहुंच

लोकपथ लाइव मुजफ्फरनगर। जिले में डेंगू के मामले बढ़ रहे हैं। दो नए मरीजों में डेंगू की पुष्टि होने के बाद जिले में संक्रमित मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 13 हो गई है। डेंगू के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की ओर से लोगों को जागरूक किया जा रहा है।

How to Make a News Portal

जिला मलेरिया अधिकारी अलका सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीमें डेंगू से बचाव के लिए लोगों को जागरूक करने में जुटी हैं। लोगों को मच्छरों से बचाव के साथ-साथ आसपास साफ-सफाई रखने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील की है कि घरों और आसपास पानी जमा न होने दें। ठहरे हुए पानी में मच्छरों के पनपने की आशंका रहती है। डेंगू से बचाव के लिए सावधानी बरतने के साथ ही लक्षण दिखाई देने पर चिकित्सकीय सलाह लेना जरूरी है।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 6 6 0 0 0
Total views : 430230

Follow us on