Select Language :

Home » उत्तर प्रदेश » Muzaffarnagar: मीनाक्षी चौक पर चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, सड़क-नालियों से हटाए अवैध कब्जे

Muzaffarnagar: मीनाक्षी चौक पर चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, सड़क-नालियों से हटाए अवैध कब्जे

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। शहर के मीनाक्षी चौक पर सोमवार को नगरपालिका और प्रशासन की टीम ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। सिटी मजिस्ट्रेट दीपक कुमार पाल और ईओ पवन कुमार के नेतृत्व में टीम ने सड़क और नालियों पर किए गए अवैध कब्जों को हटवाया। इस दौरान अतिक्रमण करने वालों का सामान भी जब्त किया गया।

How to Make a News Portal

अभियान के दौरान अधिकारियों ने दुकानदारों को सड़क और नालियों पर सामान रखकर आवागमन बाधित न करने की हिदायत दी। प्रशासन की कार्रवाई से आसपास के दुकानदारों में हलचल रही।

इसी दौरान फूड सेफ्टी टीम ने क्षेत्र की दुकानों और होटल में साफ-सफाई की स्थिति भी जांची। टीम ने खाद्य पदार्थों की बिक्री के साथ परिसर में स्वच्छता व्यवस्था का निरीक्षण किया। एक होटल में गंदगी मिलने पर संचालक को साफ-सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने की चेतावनी दी गई। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि शहर में अतिक्रमण और गंदगी के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 6 6 0 3 1
Total views : 430265

Follow us on