Select Language :

Home » उत्तर प्रदेश » पुलिस की मुस्तैदी के आगे सपा की कोशिश अधूरी, नहीं फूंक पाए CEC का पुतला

पुलिस की मुस्तैदी के आगे सपा की कोशिश अधूरी, नहीं फूंक पाए CEC का पुतला

SP-PROTEST-MUZAFFARNAGAR
लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। मुख्य निर्वाचन आयुक्त (CEC) के खिलाफ विरोध दर्ज कराने सड़कों पर उतरे समाजवादी पार्टी (सपा) कार्यकर्ताओं की पुतला दहन की योजना मुजफ्फरनगर पुलिस की सतर्कता के आगे नाकाम साबित हुई। पुलिस प्रशासन की भारी मुस्तैदी और घेराबंदी के चलते सपा कार्यकर्ता मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला नहीं फूंक सके। हालांकि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर रविवार को शहर में जमकर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया।
समाजवादी पार्टी के शीष नेतृत्व के आह्वान पर मुजफ्फरनगर में भी मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ मोर्चा खोला गया। इसी कड़ी में रविवार को महावीर चौक स्थित पार्टी कार्यालय पर विधायक पंकज मलिक, जिलाध्यक्ष जिया चौधरी सहित अन्य सपा नेताओं व कार्यकर्ताओं की बड़ी भीड़ जमा हुई। भारी भीड़ और ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंकने की चेतावनी को देखते हुए पुलिस भी सतर्क हो गई। पुलिस ने उन्हें कार्यालय के बाहर ही रोकने की कोशिश की और कुछ देर तक बाहर नहीं निकलने दिया। हालांकि बाद में कार्यकर्ताओं को जाने दिया गया।
इसके बाद सपा कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए कचहरी गेट स्थित डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा के पास पहुंचे। यहां पार्टी की ओर से मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला जलाने की तैयारी की गई, लेकिन पुलिस द्वारा पुतला फूंकने से रोकने व पूतला छीनने के डर से कुछ सपा कार्यकर्ता झांसी की रानी की तरफ से पुतला लेकर दौड़ पड़े, लेकिन पुलिसकर्मियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पुतला छीन लिया। मौके पर सिविल ड्रेस में तैनात एक सिपाही पुतला लेकर टाउनहॉल की तरफ भागता भागने लगा, जिस दौरान सपाई और पुलिस में जमकर नोकझोंक हुई। करीब आधे घंटे तक पुलिस और सपाईयों में खुद नौंकझोंक हुई, लेकिन सपा कार्यकर्ता पुतला नहीं जला पाए। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने पुतले के बजाय मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की तस्वीर में आग लगा दी। पुलिस ने तस्वीर भी छीनकर आग बुझा दी। तस्वीर जलाने को लेकर भी पुलिस और सपाईयों में खूब धक्का-मुक्की हुई, जिसमें कई कार्यकताओं के कुर्तें तक फट गए। करीब एक घंटे की जद्दोजहद के बाद बिना पुतला जलाए ही सपा कार्यकर्ता वापस लौट गए। विधायक पंकज मलिक ने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त को सरकार पद से नहीं हटा रही है, जबकि वोट बनाने की प्रक्रिया में हुई धांधली में वह एक्सपोस हो चुके हैं।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 6 8 2 9 5
Total views : 433237

Follow us on