Select Language :

Home » उत्तर प्रदेश » अपर निदेशक और सीएमओ ने स्वास्थ्य केंद्रों का जायजा लेकर परखीं व्यवस्थाएं

अपर निदेशक और सीएमओ ने स्वास्थ्य केंद्रों का जायजा लेकर परखीं व्यवस्थाएं

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर: मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेलों का रविवार को एडी हेल्थ व सीएमओ ने निरीक्षण किया। इस दौरान चिकित्सकों को दिशा-निर्देश दिए गए।
अपर निदेशक डॉ. लोकेश गुप्ता एवं सीएमओ डॉ. सुनील तेवतिया ने संयुक्त रूप से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बडसू तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नावला का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने मेले में आने वाले मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही चिकित्सकीय सेवाओं, लैब जांच, नि:शुल्क दवा वितरण तथा परामर्श व्यवस्था का बिंदुवार जायजा लिया। इसके अलावा डॉ. सुनील तेवतिया ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पुरबालियान, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जड़ौदा और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बोपाडा का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्वास्थ्यकर्मियों को सख्त निर्देश दिए कि आरोग्य मेलों में आने वाले प्रत्येक मरीज को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं, आवश्यक जांचें और उपचार बिना किसी बाधा के सुनिश्चित कराया जाए। सीएमओ ने स्वास्थ्य केंद्रों पर नियमित साफ-सफाई, जीवनरक्षक दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता और आमजन को शासन की कल्याणकारी स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी देने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों व कर्मचारियों को स्पष्ट किया कि शासन की मंशा के अनुरूप स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने के लिए पूरी गंभीरता और निष्ठा से कार्य करें।

Share this post:

2 1 vote
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 6 8 2 9 5
Total views : 433237

Follow us on